लाइव न्यूज़ :

Chamundi Gunpowder Company Blast: चामुंडी एक्सप्लोसिव कंपनी के डायरेक्टर और मैनेजर गिरफ्तार, नागरिकों में रोष, अदालत से जमानत

By फहीम ख़ान | Updated: June 14, 2024 19:00 IST

Chamundi Gunpowder Company Blast: पुलिस ने जय शिवशंकर खेमका और सागर देशमुख के खिलाफ धारा 286, 304-ए और 338 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल के साथ शुक्रवार को धामना गांव पहुंचे. गडकरी ने मृतकों के परिजनों से मुलकात की और उन्हें सरकारी आर्थिक मदद दिलाने का वादा किया.

Chamundi Gunpowder Company Blast: नागपुर जिले की हिंगना तहसील के धामना में चामुंडी एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में 6 लोगों की जान चली गई. कंपनी के मालिक जय शिवशंकर खेमका और मैनेजर सागर देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. हालांकि नागपुर की अदालत से दोनों को जमानत मिल गई है. हालांकि इस घटना से धामना इलाके के नागरिकों में काफी रोष व्याप्त है. मृतक पन्नालाल बंदेवार का बेटा अनुराग बंदेवार (28) ने हिंगना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी आधर पर पुलिस ने जय शिवशंकर खेमका और सागर देशमुख के खिलाफ धारा 286, 304-ए और 338 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया.

केंद्रीय मंत्री पहुंचे धामना  इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल के साथ शुक्रवार को धामना गांव पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का भी दाैरा किया और ग्रामीणों से बात की. इस दाैरान गडकरी ने मृतकों के परिजनों से मुलकात की और उन्हें सरकारी आर्थिक मदद दिलाने का वादा किया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह