लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में मर्डर का सनसनीखेज मामला, पांच दिन से लापता लड़की की हत्या कर शव के किए गए कई टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 12, 2023 15:00 IST

मध्य कश्मीर के डगाम जिले में एक महिला की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में 45 साल के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबडगाम जिले के सोइबग इलाके का मामला, महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए गए।30 साल की एक अविवाहित महिला की हत्या, मामले में 45 वर्षीय शख्स गिरफ्तार, हत्या की बात मानी।हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है, 7 मार्च से लापता थी महिला।

जम्मू: मध्य कश्मीर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले के सोइबग इलाके में पिछले चार दिनों से लापता एक लड़की की हत्या करने और कथित रूप से शव को टुकड़ों में काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बडगाम पुलिस ने मोहनपोरा ओमपोरा निवासी अब्दुल अजीज वानी के पुत्र शब्बीर अहमद वानी को 30 साल की एक अविवाहित महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी शख्स की उम्र 45 साल है और वह बढ़ई काम करता है। आरोप है कि इस शख्स ने सोइबग के मोहनपोरा (ओमपोरा) में स्थित अपने घर पर इस युवती का पहले सिर काट दिया फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और बडगाम में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

पुलिस ने कहा कि कारपेंटर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि उसने लड़की की हत्या की है और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए हैं। उसने मना कि रेलवे पुल ओमपोरा और सेबडेन जैसे विभिन्न स्थानों पर शव के टुकड़े फेंक कर ठिकाने लगाए गए। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बरामद किया है। पुलिस ने बीती रात शव के सभी टुकड़े बरामद कर लिए।

एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मृत महिला के सिर सहित उसके घर से शरीर के सभी हिस्सों को बरामद किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने फिलहाल ये नहीं बताया है कि शख्स ने ऐसा क्यों किया। युवती चार दिनों से लापता थी।

इस संबंध में 8 मार्च को तनवीर अहमद खान नाम के शख्स ने पुलिस थाने में अपनी बहन के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तनवीर के अनुसार उसकी 30 साल की बहन 7 मार्च को कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन फिर घर नहीं लौटी। लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू की थी। मृतक लड़की का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?