लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने 166 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में हैदराबाद की कंपनी पर दर्ज किया FIR

By भाषा | Updated: October 2, 2020 06:56 IST

शुरूआत में कंपनी ने 25 करोड़ रुपये के ठेकों में भाग लेना शुरू किया और धीरे-धीरे उसे विभिन्न राज्य विद्युत बोर्डों से आर्डर मिलने लगे। इसके बाद स्टेट बैंक में महज 4 साल में उसे 7 करोड़ कर्ज सीमा से बढ़कर 243 करोड़ कर्ज सीमा कंपनी के नाम पर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी बिजली क्षेत्र की ढांचागत सुविधाओं के क्षेत्र में काम करती है।यह कंपनी ट्रांसमिशन, वितरण और सब-स्टेशनों के निर्माण कार्य बिहार, छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई जगहों पर करती है।

नयी दिल्ली: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ 166 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में हैदराबाद स्थित चाडलवडा इंफ्राटेक लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

कंपनी बिजली क्षेत्र की ढांचागत सुविधाओं के क्षेत्र में काम करती है। यह ट्रांसमिशन, वितरण और सब-स्टेशनों के निर्माण कार्य करती है और उसने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं पर काम किया है।

अधिकारियों ने बताया कि शुरूआत में कंपनी ने 25 करोड़ रुपये के ठेकों में भाग लेना शुरू किया और धीरे धीरे उसे विभिन्न राज्य विद्युत बोर्डों से आर्डर मिलने लगे। उन्होंने बताया कि कंपनी स्टेट बैंक के साथ 2006 से कारोबार कर रही है और शुरू में उसे सात करोड़ रुपये की कर्ज सीमा दी गई जो कि चार साल के अंतराल में बढ़कर 243 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2011 के बाद से कंपनी के खातों में अनियमिततायें होने लगी और आखिरकार 15 अप्रैल 2011 को कंपनी के खाते को गैर- निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया गया।

स्टेट बैंक ने अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया है जो कि अब सीबीआई की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) का हिस्सा है। स्टेट बैंक का कहना है कि कंपनी के फारेंसिंग आडिट में पता चला है कि उसने 6.5 करोड़ रुपये ऐसी कंपनियों के हस्तांतरित किये जिनके साथ उसका कोई कारोबारी संबंध नहीं था।

इसमें कहा गया है कि कंपनी ने कथित तौर पर उन लोगों को यह पैसा दिया जिन्होंने उसे बैंक से कर्ज लेने में गारटी सुविधा उपलब्ध कराई।

टॅग्स :सीबीआईहैदराबादकेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह