लाइव न्यूज़ :

बीटेक छात्रा को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने वाले राहुल राज को सजा-ए-मौत, सीबीआई कोर्ट का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 14:29 IST

रांची की निर्भया को न्याय मिला, मुख्य आरोपी राज दोषी करार, फांसी की सजा का ऐलान।

Open in App
ठळक मुद्दे अदालत ने इस वर्ष अक्तूबर में राहुल के खिलाफ आरोप तय किये थे सीबीआई की एक विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी राहुल राज को दोषी करार दिया।

तीन वर्ष पूर्व 2016 में 15 और 16 दिसंबर की मध्य रात्रि दीपा टोली इलाके में इंजीनियरिंग की एक छात्रा को दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने वाले मुख्य आरोपी राहुल राज को सिर्फ एक माह की सुनवाई के बाद अदालत ने शुक्रवार को दोषी करार दिया। शनिवार को उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। सीबीआई की एक विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी राहुल राज को दोषी करार दिया।

यह मामला 28 मार्च, 2018 को सीबीआई को सौंपा गया था और लगभग 15 माह की जांच के बाद सीबीआई ने जून, 2019 में इस मामले का उद्भेदन किया और लखनऊ से राहुल राज को धर दबोचा। जांच में पता चला कि राहुल अपराध की दुनिया में रचा बसा था और दिसंबर, 2016 में इस नृशंस घटना को अंजाम देकर वह लखनऊ भाग गया था। 

सीबीआई ने हत्याकांड के आसपास की बस्ती के लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग करके और पीड़िता के शव तथा कपड़ों से बरामद डीएनए नमूनों से उसका मिलान कर राहुल राज को पकड़ा। अदालत ने इस वर्ष अक्तूबर में राहुल के खिलाफ आरोप तय किये थे और लगातार सुनवाई कर उसे दोषी करार दिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला