लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने जीएसटी कमिश्नर सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 3, 2018 13:45 IST

गिरफ्तार हुए लोगों में जीएसटी कमिश्नर के अलावा कानपुर के 3 जीएसटी अधीक्षक और 5 अन्य लोग भी शामिल हैं।

Open in App

सीबीआई ने शनिवार को भ्रष्टाचार के आरोप में सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर संसारचंद सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए लोगों में जीएसटी कमिश्नर के अलावा कानपुर के 3 जीएसटी अधीक्षक और 5 अन्य लोग भी शामिल हैं। जीएसटी से जुड़ा यह मामला काफी अलग है।  इसमें वरिष्ठ स्तर के अधिकारी की गिरफ्तारी भी हुई है।  

सीबीआई मानें तो, इन सभी अधिकारियों ने जीएसटी संबंधी कार्रवाई को रोकने के लिए कंपनियों से रिश्वत ली थी।  रिश्वत का पैसा हवाला के जरिए व्यवस्थित रूप से मासिक या त्रैमासिक किश्त की तरह अधिकारियों को दिया गया था।  एफआईआर में मिली जानकारी की मानें 1986 बैच के एक आईआरएस अधिकारी संसारचंद मौजूदा जीएसटी के आयुक्त हैं।  उनपर यह आरोप है कि वह सेंट्रल उत्पाद शुल्क, कानपुर में अपने अधिकार क्षेत्र से संबंधित मामलों में अवैध रूप से उगाही करने गिरोह चला रहे थे।  रिपोर्ट से पता चला है कि वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने एक सिंडीकेट बना लिया था। 

एफआईआर से यह भी पता चलता है कि संसारचंद अपने सुपरिटेंडेंट अजय श्रीवास्तव, अमान शाह और आरएस चंदेल से अवैध धन के बारे में अपडेट लिया करते थे।  फिलहाल सीबीआई ने तीन कंपनियों की पहचान की है, जिनसे जीएसटी अधिकारियों ने विभाग से जुड़े मामलों में अवैध वसूली की। 

टॅग्स :क्राइमजीएसटीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने