लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने दिल्ली विकास प्राधिकरण के तीन कर्मचारियों को घूस लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 15, 2020 17:56 IST

मिल रही जानकारी के मुताबिक, आरोपी जमीन खरीदने वाले से डीडीए के दस्तावेज में उसका नाम लिखने के एवज में घूस मांग रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के प्रवक्ता आर के गौर ने कहा, “शिकायतकर्ता ने यह जमीन जीपीए पर एक व्यक्ति से खरीदी थी और वह उसे किसी और को बेचना चाहता था।सहायक निदेशक सुधांशु रंजन, अपर डिवीजन क्लर्क अजीत भारद्वाज और सुरक्षा कर्मी दरवान सिंह को घूस लेने के आरोप में सीबीआई में गिरफ्तार किया।

नयी दिल्लीजमीन खरीद रहे एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख रुपये घूस लेने के आरोप में सीबीआई ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सहायक निदेशक सुधांशु रंजन, अपर डिवीजन क्लर्क अजीत भारद्वाज और सुरक्षा कर्मी दरवान सिंह को घूस लेने के आरोप में सीबीआई में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि मामला डीडीए की एक जमीन की खरीद से जुड़ा है जिसे झोपड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति को आवंटित किया गया था और उसने एक व्यक्ति को जमीन बेच दी।

आरोपी जमीन खरीदने वाले से डीडीए के दस्तावेज में उसका नाम लिखने के एवज में घूस मांग रहे थे। सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौर ने कहा, “शिकायतकर्ता ने यह जमीन जीपीए पर एक व्यक्ति से खरीदी थी और वह उसे किसी और को बेचना चाहता था।

इसके लिए जमीन का विवरण उक्त व्यक्ति के नाम से डीडीए के दस्तावेज में लिखा जाना जरूरी था। यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से चार लाख रुपये घूस की मांग की।”

जमीन बेचने वाले की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और अजीत भारद्वाज को एक लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। गौर ने कहा कि इसके बाद अन्य आरोपी भी पकड़े गए।  

टॅग्स :सीबीआईदिल्लीकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला