लाइव न्यूज़ :

यूपी का हैरान करने वाला मामला, 27 साल पहले हुआ था दुष्कर्म, अब जाकर दर्ज हुआ मामला

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:02 IST

शाहजहांपुर की इस पीड़िता ने 27 साल पहले दुष्कर्म के बाद एक बच्चे को भी जन्म दिया था। इस बच्चे ने बड़े होकर अपने पिता के बारे में जानने की कोशिश की। खुलासा होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 27 साल बाद महिला ने रेप की रिपोर्ट दर्ज कराईदुष्कर्म के बाद एक बच्चा हुआ था, बच्चे के बड़े होने के बाद अब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गईपुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच, पीड़िता के बेटे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 12 साल की उम्र में कथित रूप से दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने घटना के 27 वर्ष बाद अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। बड़े होने पर बच्चे ने अपने पिता का नाम जानने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि करीब 27 वर्ष पहले किशोरी अपनी बहन और बहनोई के घर शाहजहांपुर में रहती थी। इस दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाला नाकी हसन एक दिन उसके घर में घुस आया और उसने किशोरी से दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि हसन के बाद उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी किशारी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। कुमार ने बताया कि उस वक्त पीड़िता की उम्र 12 साल थी।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 13 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई थी और 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस बच्चे को शाहाबाद क्षेत्र के उधमपुर गांव के एक व्यक्ति को दे दिया गया। इसी बीच पीड़िता के बहनोई का स्थानांतरण रामपुर जिले में हो गया और किशोरी भी उनके साथ चली गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहनोई ने किशोरी की शादी गाजीपुर जिले के एक व्यक्ति के साथ करा दी, परंतु 10 वर्ष बाद जब उसके पति को दुष्कर्म की घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला अपने गांव आकर रहने लगी।

कुमार ने बताया कि अब तक महिला का बेटा बड़ा हो गया था और उसने अपने माता पिता के बारे में जानना चाहा तो उसे उसकी मां का नाम बता दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद बेटे ने अपनी मां से मुलाकात की और उसे पूरी घटना की जानकारी मिली।महिला की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा पीड़िता के बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर ध्यान नहीं देने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?