लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में 'स्पेशल 26' जैसा कांड, पहले फर्जी सीबीआई बनकर 7-8 लोगों ने व्यापारी के घर मारा छापा, फिर 30 लाख नकद और गहने लेकर हुए फरार

By भाषा | Updated: December 14, 2022 08:09 IST

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि करीब 7 से 8 लोग पुलिस की स्टीकर लगी हुई गाड़ी में आए थे और उन्हें सीबीआई बता कर उनके घर से कैश और ज्वेलरी ले गए है। व्यापारी ने यह भी बताया कि जब उसने उनसे उनका आईडी कार्ड मांगा को वे उसके बात को नजरअंदाज कर गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में फिल्म 'स्पेशल 26' जैसी बड़ी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां पर 7-8 लोगों की टीम ने नकली सीबीआई बनकर एक व्यापारी को लूटा है।लूट में 30 लाख नकद और 7 लाख के गहने लेकर हुए रफूचक्कर होने का दावा किया जा रहा है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के भवानीपुर इलाके में कुछ लोगों ने कथित तौर पर खुद को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी बताकर एक व्यापारी के घर पर छापा मारा और 30 लाख रुपए व आभूषण अपने साथ ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

नकली सीबीआई बनकर मारी छापेमारी

मामले में भवानीपुर थाने में 60 साल के व्यापारी सुरेश वाधवा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सात-आठ लोगों का एक समूह सोमवार सुबह करीब आठ बजे रूपचंद मुखर्जी लेन स्थित उनके घर पहुंचा और ‘‘छापेमारी’’ शुरू कर दी। वे सभी खुद को सीबीआई अधिकारी बता रहे थे। 

वाधवा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया, ‘‘ ये लोग तीन वाहनों में आए थे, जिन पर पुलिस के ‘स्टीकर’ लगे थे। मैंने जैसे ही दरवाजा खोला वे अंदर घुस आए और मुझे कहा कि वे सीबीआई अधिकारी हैं। मैंने उन्हें उनके ‘कार्ड’ दिखाने को कहा लेकिन उन्होंने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया।’’ 

30 लाख रुपए नगद और 7 लाख के गहने ले गए फेक सीबीआई अफसर

इस पर बोलते हुए व्यापारी ने दावा किया है कि वे लोग 30 लाख रुपए नकद और करीब सात लाख रुपए के गहने अपने साथ ले गए और उनसे कहा कि कुछ समय में ‘‘जब्त किए गए सामान की सूची’’ भेज दी जाएगी। 

वाधवा ने कहा, ‘‘ उन्होंने जब्त किए गए सामान की सूची मेरे घर पर ही बनाई लेकिन कहा कि उसे बाद में भेजेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे उनके कार्यालय में जल्द तलब किया जाएगा।’’ पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस डकैती के सिलसिले में हरिदेवपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो "गैरपेशेवर लोगों" द्वारा किया गया था। 

पुलिस का कहना है कि वे बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक वाहन का चालक था, जबकि दूसरे व्यक्ति ने दावा किया कि वह वाहन का मालिक था, लेकिन उसने इसे किराए पर दिया था। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की मदद से वाहनों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसमें शामिल लोगों का लगभग पता लगा लिया है और उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर पाएंगे।’’ 

टॅग्स :क्राइमसीबीआईकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने