लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: केबल तकनीशियन ने बुजुर्ग महिला का तौलिया से दबाया गला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, देखें वीडिया

By आकाश चौरसिया | Updated: January 30, 2024 11:37 IST

आंध्र प्रदेश में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने आसपास रह रहे लोगों को हिला कर रख दिया। घर में अचानक से घुसे केबल तकनीशियन ने चोरी की मंशा से बुजुर्ग महिला का तौलिया से गला दबाया। इस पूरी घटना का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में एक केबल तकनीशियन ने चोरी की मंशा से बुजुर्ग महिला का दबाया गलालेकिन, अपनी मंशा पर सफल नहीं हो सकाअब पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कर रही तालाश

नई दिल्ली:आंध्र प्रदेश में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने आसपास रह रहे लोगों को हिला कर रख दिया। घर में अचानक से घुसे केबल तकनीशियन ने चोरी की मंशा से बुजुर्ग महिला का तौलिया से गला दबाया। साथ ही आरोपी लगातार महिला की हत्या का प्रयास करता रहा लेकिन सफल नहीं हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। 

इस घटना में दिख रहा है कि पहले आरोपी अचानक से घर में घुसा और सोफे पर बैठी महिला के गले को घर में रखी तौलिया से दबाया। इसके बाद दम घुटने के कारण महिला बेहोश हुई और लगातार उसे हटाने का प्रयास करती रहीं। फिर भी आरोपी की मंशा यही रही कि किसी तरह से बुजुर्ग महिला का गला घोंट दें।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, केबल तकनीशियन अक्सर घर आया करता था, उसने 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चुराने की कोशिश की। पुलिस की मानें तो यह घटना आंध्र प्रदेश के गवरपालेम में 26 जनवरी के दिन शाम 7:30 बजे घटी। 

पुलिस ने परिवार के सदस्यों द्वारा इस घटना पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर आईपीसी की धारा 307 (हत्या करने की कोशिश) और 394 (डकैती करने और चोट पहुंचाना) दर्ज किया। पुलिस अब पीड़ित परिवार की शिकायत पर लगातार आरोपी गोविंद की खोज करने के लिए लगातार छापे मार रही है। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशPoliceएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए