लाइव न्यूज़ :

ट्रेन की चपेट में आने से महिला और 3 बच्चों की मौत, पुलिस मामले की कर रही जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2022 14:27 IST

जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चारों शवों के आकलन से यह महसूस हो रहा है कि बच्चे महिला की संतान हैं.

Open in App
ठळक मुद्देएक बच्ची तो केवल छह माह की थी.मौत का यह मंजर देखकर लोगों का कलेजा दहल गया.महिला अपने बच्चों के साथ ट्रैक पर कैसे आ गई?

पटनाः बिहार में बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन से पश्चिम पटना-दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है. ट्रेन गुजरने के बाद शव ट्रैक पर बिखर गया. एक साथ चार के मौत की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई.

हादसे की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची है. शवों को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.बताया जा रहा है कि डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी और नहर के बीच पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला और बच्चों के शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

शवों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत महिला शादीशुदा है. ऐसे में, ये तीनों बच्चे उसकी संतानें हो सकती है. ट्रेन बक्सर की ओर जा रही थी, तभी तीन बच्चों के साथ तीस वर्षीय महिला ट्रेन के सामने आ गई. पल भर में चारों जिंदगियां खामोश हो गईं. धड़धड़ाती हुई ट्रेन गुजर गई और ट्रैक पर चारों ओर लाशें बिछ गई.

मौत का यह मंजर देखकर लोगों का कलेजा दहल गया. महिला के गोद में छह माह की पुत्री, एक चार साल का पुत्र और एक छह वर्ष की लड़की थी. जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चारों शवों के आकलन से यह महसूस हो रहा है कि बच्चे महिला की संतान हैं. मृतक बच्चों की उम्र छह साल से कम थी. जबकि एक बच्ची तो केवल छह माह की थी.

महिला अपने बच्चों के साथ ट्रैक पर कैसे आ गई? इसकी भी जांच चल रही है. उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से बच्चों को लेकर अचानक ट्रेन आने पर कूद गई या फिर पार करने के दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई? इसका पता पुलिस लगा रही है. शवों की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों पर से पर्दा उठ पाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए