लाइव न्यूज़ :

बक्‍सर में दो मासूम बेटों के साथ जिंदा जली मां, शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग, दादी के साथ सोई तीसरी बच्ची बची

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2021 14:56 IST

बिहार के बक्सर जिले के गजीरवा गांव में हृदयविदारक घटना में एक महिला और उसके दो मासूम बच्‍चों की आग में झुलसकर मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों ने बताया है कि देर रात अचानक ही उपेंद्र सिंह के घर में आग लग गई.मां अपने बच्चे को छाती से चिपटाए ही मौत की नींद में सो चुकी थी.मौत की इस जिंदा तस्वीर को देखकर वहां मौजूद लोगों के दिल पसीज गए.

पटनाः बिहार के बक्सर जिले के गजीरवा गांव में आज सुबह लगी शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग ने से मां और उसके दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला दिया.

इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. तीन जिंदगियां एक साथ शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जल गई. हादसा तब हुआ जब तीनों रात में गहरी नींद में सो रहे थे और नींद में ही तीनों आग ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मृतक की पहचान न्यूजपेपर हॉकर उपेंद्र सिंह की पत्नी हेमंती देवी (35 साल), और उनके दो बच्चे रागिनी (4 साल), एक चार माह के नवजात के रूप में की गई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

स्थानीय लोगों ने बताया है कि देर रात अचानक ही उपेंद्र सिंह के घर में आग लग गई. चीख सुनकर आसपास के लोग आए लेकिन घर बंद था. तब तक आग की लपटें आसमान छूने लगी. लोग किसी तरह हेमंती देवी के रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन तीनों तब तक खत्म हो चुके थे. मां अपने बच्चे को छाती से चिपटाए ही मौत की नींद में सो चुकी थी.

चांदनी दादी के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी, इस कारण जान बची

मौत की इस जिंदा तस्वीर को देखकर वहां मौजूद लोगों के दिल पसीज गए. मां अपने बेटे-बेटियों के साथ घर में एक कमरे में एक ही पलंग पर रात में सोई हुई थी. परिजन आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बता रहे हैं. उसकी सात वर्षीया बेटी चांदनी अपनी दादी के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी, इस कारण उसकी जान बच गई. 

वहीं, घटनास्थल को देखने के बाद जलकर हुई मौत के मामले को मानकर पुलिस जांच कर रही है. लेकिन, परिस्थतियों को देखने के बाद से मामला संदेहास्पद भी प्रतीत हो रहा है. पुलिस इस मामले पर भी छानबीन कर रही है कि उनकी मौत आग लगने से हुई है तो आखिर आग कैसे लगी?

शॉर्ट सर्किट ही सही कारण है या जलाकर मार दिया गया है? इनपर पुलिस अभी जांच कर रही है. मुफस्सिल के थानेदार का कहना है कि पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है. प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. परिजनों का बयान लेने के बाद हर बिंदू पर जांच चल रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए