लाइव न्यूज़ :

बिहार: बक्सर जिले में सौतेली मां ने बच्ची की हत्या कर जलाया, अधजली लाश को बक्से में किया बंद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2025 14:56 IST

Bihar Crime:  8 साल की बेटी आंचल बीते दो दिनों से लापता थी।

Open in App

Bihar Crime:  बिहार में बक्सर जिले के डुमरांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेली मां ने 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी और शव को जलाने का प्रयास किया। बच्ची का अधजला शव घर में रखे एक बक्से में मिला। जब शव पूरी तरह नहीं जल पाया तो उसे सीमेंट की बोरी में पैक कर घर के बक्से में बंद कर छिपा दिया। पुलिस ने सौतेली मां को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, नया भोजपुर गांव के वार्ड नंबर आठ, पूरब टोला निवासी पप्पू गोंड की बेटी कई दिनों से लापता थी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि बच्ची के गायब होने के बावजूद परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। हालांकि बच्ची के पिता पप्पू गोंड ने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी आंचल बीते दो दिनों से लापता थी। परिजनों ने इसको लेकर पुलिस को भी सूचित किया था।

इसके बावजूद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार रात आंचल की दिव्यांग दादी, जो बोल नहीं सकती है, उसने घर में रखे बक्से को खोला तो उससे दुर्गंध आ रही थी। बक्से में एक सीमेंट की बोरी रखी थी, जिसमें बच्ची का अधजला शव रखा था।

दादी परिजनों को बक्से तक खींच कर लाई और लाश दिखाई। बच्ची का अधजला शव घर के बक्से में देखकर लोगों के होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि आंचल की हत्या उसकी सौतेली मां सीमा देवी ने की है। हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है।

जब शव पूरी तरह नहीं जला तो उसे घर के बक्से में छिपा दिया। पुलिस ने आगे कहा कि बच्ची की हत्या मामले में सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। हत्या की वजह की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :बिहारहत्याBihar Policeबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए