लाइव न्यूज़ :

जिस्म का धंधा होता था बिरयानी की आड़ में, आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गई लड़कियां, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2022 18:46 IST

बिहार की बेतिया पुलिस ने शहर के बिरयानी हाउस पर छापा मारकर मौके से दो कॉलगर्ल्स को युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने बिरयानी हाउस के मैनेजर और आधा दर्जन ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो बिरयानी की आड़ में कुछ और ही खाने आये थे।

Open in App
ठळक मुद्देबेतिया के बिरयानी हाउस में ग्राहकों को बिरयानी की जगह कुछ और ही परोसा जाता थापुलिस ने मौके से दो कॉलगर्ल्स को युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है छापेमारी में शराब के टेट्रा पैक, कुछ खाली बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं

पटना: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर के एक रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक जनता सिनेमा चौक के पास स्थित बिरयानी हाउस में ग्राहकों को बिरयानी की जगह कुछ और ही परोसा जाता था। जी हां, बिरयानी हाउस में वही ग्राहक जाते थे, जिनकी नियत में खाने की भूख नहीं होती थी, वहां परोसा जाता था जिस्म।

पुलिस ने मौके से दो कॉलगर्ल्स को युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने बिरयानी हाउस के मैनेजर और आधा दर्जन ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया, जो बिरयानी की आड़ में कुछ और ही खाने आये थे। पुलिस गिरफ्तार सभी लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

खबरों के मुताबिक पुलिस ने देह व्‍यापार रैकेट चलने की सूचना मिलने पर बिरियानी हाउस में छापेमारी की। पुलिस ने जब छापेमारी की तो बिरयानी हाउस में बने कमरों में दो लड़कियों दो ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिती में पकड़ी गईं।

इसके साथ ही कमरे से शराब के टेट्रा पैक के दो पैकेट और कुछ खाली बोतलें भी मिलीं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

इस मामले में सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान लड़कियों और लड़कों के साथ शराब और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जनता सिनेमा चौक स्थित बिरियानी हाउस में सेक्स रैकेट का काम चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना, महिला थाना समेत दर्जनों पुलिस बल के साथ बिरयानी हाउस में छापेमारी की।

छापेमारी के बाद बिरियानी हाउस को सील कर दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है और साथ में पकड़े गए युवकों का भी मेडिकल हो रहा है। पुलिस मामले की विधि सम्मत कार्यवाही कर रही है। 

टॅग्स :बिहारपटनाBihar Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए