लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी मौत: 'मृतक लड़के पढ़ने में काफी तेज थे, एक लड़की हमेशा क्लास में टॉप करती थी'

By भाषा | Updated: July 4, 2018 20:48 IST

नई दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाले एक परिवार के 11 सदस्यों में से 10 फंदे पर लटके पाये गये थे जबकि 77 वर्षीय नारायण देवी का शव मकान के एक अन्य कमरे में फर्श पर पड़ा मिला था।

Open in App

नयी दिल्ली , चार जुलाई (भाषा) बुराड़ी में गत रविवार को एक घर में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए भाटिया परिवार के 15 वर्षीय शिवम और ध्रुव होशियार छात्र थे और संगीत में रूचि रखते थे। किशोरों की बड़ी बहन मीनू (मेनका) ने भी उत्तरी दिल्ली स्थित तिमारपुर के वीरेंद्र पब्लिक स्कूल (वीपीएस) से पढ़ाई की थी। वह स्कूल में हमेशा अव्वल आती थी। 

स्कूल के एक प्रतिनिधि ने बताया कि जांचकर्ताओं ने इस मामले में उनसे भी संपर्क किया। नौंवी कक्षा के दुष्यंत और ध्रुव (धीरेंद्र) ‘हरफनमौला छात्र’ थे। 

उन्होंने कहा , "वे बचपन से ही यहीं पढ़ रहे थे और पढ़ाई में काफी अच्छे थे। पाठ्यक्रम से इतर गतिविधियों में भी काफी बढ़ - चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी बड़ी बहन मेनका ने भी हमारे स्कूल से ही पढ़ाई की थी और वह स्कूल की टॉपर थी। किसी भी अध्यापक को उनके व्यवहार से कोई शिकायत नहीं थी।"

अध्यापकों ने कहा कि दोनों लड़कों के अभिभावक नियमित रूप से "अभिभावक शिक्षक बैठक" (पीटीएम) में आते थे और कक्षा में अपने बच्चों के प्रदर्शन में काफी रूचि रखते थे। 

गौरतलब है कि भाटिया परिवार के 11 सदस्यों में से दस गत रविवार को फंदे पर लटके पाये गये थे जबकि 77 वर्षीय नारायण देवी का शव मकान के एक अन्य कमरे में फर्श पर पड़ा मिला था।

देवी की बेटी प्रतिभा (57), उनके दो पुत्र भवनेश (50) और ललित भाटिया (45) भी मृतकों में शामिल हैं। भवनेश की पत्नी सविता (48) और उनके तीन बच्चे मीनू (23), निधि (25) और ध्रुव (15) भी मृत मिले थे।

ललित भाटिया की पत्नी टीना (42) और उसका 15 वर्षीय पुत्र शिवम भी मृत पाया गया था। 

प्रतिभा की बेटी प्रियंका (33) की पिछले महीने ही सगाई हुई थी और उसकी इस वर्ष के अंत में शादी होने वाली थी। प्रियंका भी फंदे पर लटकी मिली थी।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज