लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी कांड: मौत के रहस्य से जल्द उठेगा पर्दा, पुलिस ने खंगाला कॉल रिकॉर्ड, बनाई 500 लोगों की लिस्ट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 7, 2018 08:08 IST

बुराड़ी कांड में दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच 11 लोगों की मौत के रहस्य की गहराई तक पहुंचने के लिए गहन जांच में जुटी है। हर दिन एक नए सुराग के साथ पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। अब पुलिस ने उन 500 लोगों लिस्ट बनाई है जिन्होंने चुंडावत परिवार के लोगों से आखरी दिनों में संपर्क किया था।  

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई। बुराड़ी कांड में दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच 11 लोगों की मौत के रहस्य की गहराई तक पहुंचने के लिए गहन जांच में जुटी है। हर दिन एक नए सुराग के साथ पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। अब पुलिस ने उन 500 लोगों लिस्ट बनाई है जिन्होंने चुंडावत परिवार के लोगों से आखरी दिनों में संपर्क किया था।  

मीडिा रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब मारे गए इन 11 लोगों के कॉल रिकॉर्ड की तफ्तीश कर रही है। परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर उनके कॉल रिकॉर्ड निकलवा लिए गए हैं। इन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ के लिए कुल 500 लोगों की लिस्ट बनाई गई है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक, इनमें से अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और अन्य 400 लोगों को भी बुलाकर पूछताछ की जाना बाकी है। सीडीआर रिपोर्ट में पुलिस का फोकस अंतिम बीते 4-5 महीनों के कॉल रिकॉर्ड पर ज्यादा है।

इससे पहले शनिवार को पुलिस ने भाटिया परिवार के संपर्क में रहने वाली एक महिला तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान गीता माता नाम की इस महिला तांत्रिक ने भाटिया परिवार से किसी तरह के ताल्लुकात से इनकार कर दिया था। हांलाकि कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को उसके पास से कई सुराग मिले।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये महिला तांत्रिक भाटिया परिवार का घर बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर की बहन बताई जा रही है। पूरे परिवार की कथित सामूहिक आत्महत्या की योजना बनाने वाले भाटिया परिवार के छोटे बेटे ललित ने मरने से पहले आखिरी बार इसी कॉन्ट्रैक्टर को फोन किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गीता नाम की इस तांत्रिक महिला ने इस बात को कबूला है कि उसने भाटिया परिवार को आत्महत्या के लिए उकसाया था।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्लीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास