लाइव न्यूज़ :

बुराड़ीः छाती पर चाकू से कई वार, 16 वर्षीय किशोर को 2 लोगों ने गांधी चौक के पास मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 11:15 IST

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान भलस्वा निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में की।

Open in App
ठळक मुद्देलड़के को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि पीड़ित अपने 16 वर्षीय दोस्त के साथ घर लौट रहा था।हमलावरों ने कथित तौर पर उसकी छाती पर चाकू से कई बार वार किया और मौके से फरार हो गए।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बृहस्पतिवार को एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपराह्न 2.32 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि बुराड़ी के गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी के पास एक लड़के (16) के सीने में चाकू घोंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने बताया कि पीड़ित खून से लथपथ पड़ा हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान भलस्वा निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में की।

उन्होंने बताया कि लड़के को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि पीड़ित अपने 16 वर्षीय दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी दो हमलावरों ने गांधी चौक के पास उन्हें रोक लिया। उसने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर उसकी छाती पर चाकू से कई बार वार किया और मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने कहा कि ‘‘हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है’’। उन्होंने कहा, ‘‘हम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और हमने प्रत्यक्षदर्शी, जो पीड़िता का मित्र है, का बयान भी दर्ज किया है।’’ पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम