लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: 11 लोगों की मर्डर मिस्ट्री से जल्द उठेगा पर्दा, मंदिर के पास से मिला सबसे अहम 'सुराग'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 3, 2018 04:28 IST

बुराड़ी के जिस घर में एक ही परिवार के 11 लोग मृत मिले उसके आस पास रहने वालों ने दावा किया है कि इस घर की एक तरफ की दीवार पर लगे 11 पाइपों का ‘‘ गुप्त अर्थ ’’ है। आशंका जताई जा रही है कि इन 11 पाइपों से मारे गए 11 लोगों को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने पाइपों और मौतों के बीच किसी तरह के कनेक्शन से साफ इनकार कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई। बुराड़ी के जिस घर में एक ही परिवार के 11 लोग मृत मिले उसके आस पास रहने वालों ने दावा किया है कि इस घर की एक तरफ की दीवार पर लगे 11 पाइपों का ‘‘ गुप्त अर्थ ’’ है। आशंका जताई जा रही है कि इन 11 पाइपों से मारे गए 11 लोगों को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने पाइपों और मौतों के बीच किसी तरह के कनेक्शन से साफ इनकार कर दिया है। 

स्थानीय लोगों का दावा है कि ‘‘ मृतकों की आत्माओं के लिये ’’ 11 पाइप लगाये गये थे, जिससे उनकी आत्मा घर के बाहर निकल सके। हालांकि एक अन्य पडोसी ने कहा कि लकड़ी के सामान का कारोबार करने वाले परिवार ने पाइप इसलिये लगाये थे ताकि प्लाईवुड पर लगाये गये रसायन से उठने वाला जहरीला धुआं इन पाइपों से होकर निकल सके। 

पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान घटना स्थल से दो रजिस्टर भी बरामद किए हैं। कहा जा रहा है कि रजिस्टर में मौतों का दिन, समय और तरीका पहले से लिखा हुआ था। क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह रजिस्टर घर के छोटे से मंदिर के बगल से बरामद हुआ। वहीं पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रजिस्टर की हैंडराइटिंग जांची जा रही है और इसमें छोटे बेटे ललित की लिखावट होने का शक है।

यह भी पढ़ें: बुराड़ी केस: सभी 11 शवों का हुआ पोस्टमार्टम, प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह आत्महत्या

इससे पहले जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ नोट्स मिले थे जिसमें पुलिस ने संदेह जताते हुए मामले को सोच-समझकर की गई आत्महत्या बताते हुए कहा था कि ये किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए की गई आत्महत्या प्रतीत होती है। अधिकारी के मुताबिक इन नोट्स पर लिखा है कि 'कोई मरेगा नहीं ' बल्कि कुछ 'महान ' हासिल कर लेगा। 

बता दें कि फांसी से लटके पाए गए लोगों के चेहरे पर टेप लगे थे और उनके चेहरे जिन कपड़ों के टुकड़ों से ढकें हुए थे वह एक ही चादर में से काटे गए थे। पीएम रिपोर्ट में किसी भी शख्स के साथ जोर-जबरदस्ती के प्रमाण नहीं मिले हैं। सभी आठ लोगों की मौत फांसी पर लटकने से हुई है। पुलिस के मुताबिक दो बच्चों और बुजुर्ग महिला नारायण देवी समेत आठ लोगों का पोस्टमार्टम किया गया है।

एजेंसी से इनपुट भी

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा