लाइव न्यूज़ :

बुली बाईः बिश्नोई ने पुलिस का मजाक उड़ाने के लिए भी बनाया था ट्विटर अकाउंट, इसलिए करता था ये सब काम

By अनिल शर्मा | Updated: January 8, 2022 08:23 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि बिश्नोई ने पहले ‘गीयू’ नाम के साथ अनेक ट्विटर हैंडल बनाये थे। एक अन्य खाता तीन जनवरी, 2022 को बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस द्वारा की गयी गिरफ्तारियों का मजाक उड़ाने के लिए बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि ‘सुल्ली डील्स’ मामले में बिश्नोई की संलिप्तता हो सकती है ट्विटर पर कई अकाउंट बनाकर ‘निलामी’ के संबंध में ट्वीट भी किया थाबिश्नोई ने सुल्ली डील ऐप के संभावित निर्माता के संबंध में कुछ फर्जी जानकारी डालने की कोशिश की थी

नयी दिल्लीः ‘बुली बाई’ ऐप मामले में अब तक की जांच में पता चला है कि इस मामले के मुख्य कर्ताधर्ता नीरज बिश्नोई की मंशा मशहूर होने और अपनी पहचान बनाने की थी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह बात कही। पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में 21 वर्षीय बिश्नोई को इन गतिविधियों के लिए किसी और के द्वारा प्रभावित किए जाने का पता नहीं चला है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के पहले आ चुके ‘सुल्ली डील्स’ मामले में बिश्नोई की संलिप्तता हो सकती है और इस मामले की तफ्तीश की जा रही है।

बिश्नोई की गिरफ्तारी ने सुलझाए कई उलझे मामले

पुलिस के मुताबक आरोपी छात्र ने पहले ट्विटर पर भी एक अकाउंट बनाया था और एक शिकायतकर्ता की तस्वीर पर अभद्र टिप्पणियां की थीं और उसकी ‘निलामी’ के संबंध में ट्वीट भी किया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस तरह का एक खाता तब सामने आया जब ‘सुल्ली डील्स’ मामले में जांच चल रही थी। उसने अपने हैंडल के माध्यम से सुल्ली डील ऐप के संभावित निर्माता के संबंध में कुछ फर्जी जानकारी डालने की कोशिश की थी। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र बिश्नोई की गिरफ्तारी के साथ उसने गिटहब प्लेटफॉर्म पर बुली बाई ऐप पर ‘निलामी’ के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डालने से संबंधित मामले को सुलझा लिया है।

पुलिस का मजाक उड़ाने के लिए भी बनाया गया ट्विटर अकाउंट

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि बिश्नोई ने पहले ‘गीयू’ नाम के साथ अनेक ट्विटर हैंडल बनाये थे। गीयू वीडियो गेम का एक पात्र है। पुलिस के अनुसार एक हैंडल दक्षिण पश्चिम दिल्ली में किशनगढ़ थाने में दर्ज एक प्राथमिकी से संबंधित पाया गया। आरोपी ने एक अन्य खाता तीन जनवरी, 2022 को बुली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस द्वारा की गयी गिरफ्तारियों का मजाक उड़ाने के लिए बनाया। पुलिस ने बताया कि इसी तरह का एक हैंडल सुल्ली डील्स ऐप मामले में जांच के दौरान सामने आया। पुलिस उपायुक्त (साइबर) के पी एस मल्होत्रा ने कहा कि मामले में आगे जांच जारी है। 

टॅग्स :बुल्ली बाई ऐप मामलाPoliceक्राइम न्यूज हिंदीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज