लाइव न्यूज़ :

यूपी: दबंगों ने घोड़ी पर बैठे दूल्हे को बारात ले जाने से रोका, महिलाओं से की छेड़छाड़-मैरिज हॉल में किया हंगामा, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 10, 2023 07:51 IST

मामले में बोलते हुए गीता ने कहा है कि शादी में व्यवधान से बचने के लिए बारात बैंड बंद कर वहां से निकाली गई थी। लेकिन इसके बाद दबंग लाठी-डंडे लेकर मैरिज होम में घुस गए और अभद्रता भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के आगरा में कुछ दबंगों ने एक दुल्हे को बारात ले जाने से रोका है। यही नहीं बारात में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई है। ऐसे में शिकायत के चार दिन बाद मामला दर्ज किया गया है।

लखनऊ: यूपी के आगरा में दूल्हे का घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाना दबंगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने बारात में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ करने के अलावा अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। मामले की शिकायत किये जाने के चार दिनों बाद पुलिस ने आरोपी दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सदर अर्चना सिंह ने मंगलवार को कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति कानून समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

थाना सदर अंतर्गत सोहल्ला निवासी जाटव समाज की गीता की बेटी अंजना की बारात आई थी। गीता का आरोप है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात के साथ चल रहा था कि अचानक आरोपी शादी समारोह में घुस आए और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने बाराती तथा घराती पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। उन्होंने कहा कि शादी में विघ्न डालने के लिए कई बार मैरिज होम की बिजली भी काट दी गई। गीता की शिकायत पर चार दिन बाद पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। 

आरोप-दबंग लाठी-दंड़े के साख घुसे थे मैरिज होम में, अभद्रता भी की है

गीता का आरोप है कि ठाकुर समाज की बस्ती से गुजरने के दौरान कुछ लोगों ने जातिसूचक अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए घोड़ी पर चढक़र निकलने से मना कर दिया। गीता की शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। गीता ने कहा कि शादी में व्यवधान से बचने के लिए बारात बैंड बंद कर वहां से निकाली गई, लेकिन इसके बाद दबंग लाठी-डंडे लेकर मैरिज होम में घुस गए और अभद्रता की।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशPoliceआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?