लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा के 3 हफ्तों बाद UP पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, जल्द पकड़ा जाएगा इंस्पेक्टर सुबोध का हत्यारा!

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2018 20:21 IST

Bulandshahr Violence: तीन दिसंबर, 2018 को बुलंदशहर में एक आक्रोशित भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और एक स्थानीय युवक की मृत्यु हो गई थी।

Open in App

बुलंदशहर में हिंसा के तकरीबन तीन हफ्तों बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस बात का दावा किया है कि इस हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के कातिल को पहचान लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृत सुबोध कुमार सिंह का हत्यारे का नाम प्रशांत नट्ट है, जो किस बुंलदशहर का निवासी है। 

सूत्रों के मुताबिक  तीन दिसम्बर को हुई इस हिंसा में  प्रशांत नट्ट हिंसा की एक वीडियो में देखा गया था। पुलिस का यह भी कहना है कि वीडियो में प्रशांत नट्ट सुबोध कुमार सिंह का सर्विस रिवालवर छीनते हुए दिख रहा है। बता दें कि प्रशांत नट्ट का नाम यूपी पुलिस के एफआईआर में नहीं है।( वो एफआईआर जो हिंसा के बाद बनाई गई थी।) 

पुलिस को इस वीडियो में  प्रशांत नट्ट के अलावा एक और संदिग्ध दिखा है, जिसका नाम जॉनी बताया जा रहा है। एसटीएफ का इस मामले में कहना है कि वो इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। एसटीएफ के मुताबिक ये दोनों मेरठ या नोएडा में छिपा हो सकता है। 

23 लोगों के खिलाफ पुलिस ने जारी किया था नोटिस 

बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर और एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 23 फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट का नोटिस जारी किया था। इनमें बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज और क्षेत्रीय बीजेपी नेता का नाम भी शामिल है। नोटिस में सभी को भगोड़ा घोषित किया गया है और एक महीने के अंदर सरेंडर ना करने पर संपत्ति कुर्क किए जाने की चेतावनी दी गई है। 

क्या था मामला 

गत तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी इलाके में कथित गोकशी के मामले को लेकर भीड़ से संघर्ष में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गए थे। इसके अलावा सुमित नामक एक युवक की भी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में जितेंद्र समेत 27 नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है और अभी तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घर में छापेमारी की जा रही है और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

बुलंदशहर हिंसा के बाद मामले का अपडेट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले दिनों हुई हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी सैनिक को गिरफ्तार करके 14 दिन के लिये हिरासत में भेज दिया गया।

- बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रईस अख्तर को हटाकर लखनऊ पीएसी मुख्यालय भेज दिया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात रहे मनीष मिश्र को भेजा गया है। 

- पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में सरकार बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. बी. सिंह को पहले ही हटा चुकी है।

- बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के मामले में आरोपी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को सेना ने शनिवार देर रात मेरठ में एसटीएफ को सौंप दिया।

- जितेंद्र को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया गया। जितेंद्र से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा इस घटना की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने भी गिरफ्तार आरोपी से पूछ पड़ताल की।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला