लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: यूपी पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, अब भी 51 फरार

By भाषा | Updated: January 8, 2019 10:23 IST

पुलिस ने बताया कि सियाना तहसील में बुगारसी रोड के निकट से सोमवार दोपहर 32 वर्षीय कुमार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App

बुलंदशहर में पिछले महीने हुई हिंसा के मामले में सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़ कर 35 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘ प्राथमिकी में पवन कुमार का नाम दर्ज था, जो फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।' 

पुलिस ने बताया कि सियाना तहसील में बुगारसी रोड के निकट से सोमवार दोपहर 32 वर्षीय कुमार को गिरफ्तार किया गया। श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘ हम कुमार से पूछताछ कर रहे हैं और मामले में आगे बढ़ने के लिए अधिक जानकारियां और सबूत जुटा रहे हैं। 

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के शुरूआत में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार और सुमित कुमार नाम के एक युवक की भीड़ द्वारा की गई हिंसा में मौत हो गई थी। गांव के बाहर गोवंश के अवशेष मिलने के बाद जिले के सियाना तहसील में हिंसा भड़की थी। 

बुलंदशहर हिंसा के एक महीने बाद मुख्य आरोपी योगेश राज को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने उसे बीती रात(2 जनवरी) को गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया जा सकता है। 

कुछ दिनों पहले ही हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने आरोपी कलुआ को गिरफ्तार किया था।कलुआ पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है।  

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला