लाइव न्यूज़ :

बुलन्दशहर हिंसाः इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या का मुख्य आरोपी प्रशांत नट गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By भाषा | Updated: December 28, 2018 03:23 IST

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रशांत नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

मेरठ, 27 दिसम्बरः उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रशांत नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलन्दशहर प्रभाकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को नट की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि नट ने ही सिंह की हत्या की थी और उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर अभी बरामद नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि बुलंदशहर में भीड़ के हमले में इंस्पेक्टर सुबोध के अलावा एक अन्य युवक की मौत हो गई थी। चौधरी ने यह भी बताया कि इंस्पेक्टर ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी, जिसमें सुमित नाम के युवक की मौत हो गई थी। उसकी उम्र 20 साल के करीब थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 'वीडियो फुटेज’ और कुछ लोगों की गवाही के आधार पर इंस्पेक्टर की हत्या में नट को संदिग्ध पाया गया। गत तीन दिसंबर को हुई इस घटना के सिलसिले में बुलन्दशहर पुलिस ने अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है और छह से अधिक लोगों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। उल्लेखनीय है कि पहले सेना के जवान जीतू फौजी पर संदेह था, लेकिन उसके खिलाफ सबूत नहीं मिले।

टॅग्स :बुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एयरफोर्स अधिकारी और बारातियों के बीच चले लात घूंसे, कपड़े फटे, बुलंदशहर में घुड़चढ़ी के दौरान साइड मांगने पर हुआ विवाद

क्राइम अलर्टUP Crime: बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर छत से फेंका, हुई मौत, पुलिस एनकाउंटर में आरोपियों को मारी गई गोली

क्राइम अलर्टBulandshahr: 18 महीने के मासूम का कत्ल, पड़ोसी के घर संदूक में मिला शव; 12वीं के छात्र पर लगा आरोप

क्राइम अलर्टप्रेमिका की शादी तय हुई, प्रेमी ने पानी टंकी से कूदकर खुदकुशी की

क्राइम अलर्टVIDEO: ज्वैलर शॉप में गहने देखने पहुंची महिला निकली चोर, 6 लाख के हार पर हाथ किया साफ; CCTV के खुला राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला