लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: मुख्य आरोपी के घर से मिला इंस्पेक्टर का मोबाइल, लेकिन पत्नी ने उठाए सवाल

By भाषा | Updated: January 28, 2019 10:03 IST

इंस्पेक्टर की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत नट की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने ही उसके घर में मोबाइल रखा।

Open in App

मेरठ (उप्र), 27 जनवरीःउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पिछले साल दिसम्बर में भीड़ की हिंसा में मारे गये एक इंस्पेक्टर का सरकारी मोबाइल फोन मुख्य आरोपी के घर से बरामद किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भीड़ की हिंसा में मारे गये इंस्पेक्टर का फोन उस व्यक्ति के आवास से मिला है, जिसने कथित रूप से उन्हें गोली मारी थी। हालांकि आरोपी प्रशांत की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस मोबाइल अपने साथ लाई थी और प्रशांत के कमरे से झूठी बरामदगी दिखा दी।

गौरतलब है कि गत तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली क्षेत्र में यह घटना हुई थी। गोकशी के संदेह के बाद उग्र भीड़ की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रशांत नट के घर से शनिवार को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का फोन सीयूजी (क्लोजड यूजर ग्रुप) नम्बर के साथ बरामद किया गया। इसके अलावा पांच और फोन भी बरामद किये गये है।

नट ने हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर को कथित रूप से गोली मारी थी। नट को सिकंदराबाद से 18 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था और इस समय वह जेल में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘हमें सूत्रों से सूचना मिली थी कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का फोन नट के घर में हो सकता है और इसके लिए अदालत से हमने तलाशी वारंट लिया।’’ 

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘तलाशी के दौरान इंस्पेक्टर का सीयूजी मोबाइल फोन नट के घर से बरामद हुआ। कुछ और फोन भी मिले है और सभी फोन को फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर पर गोली चलाने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल का अभी पता नहीं लग सका है और ‘‘उसकी तलाश जारी है।’’ 

हिंसा के दौरान चिंगरावठी निवासी सुमित कुमार (20) की भी मौत हो गई थी। हिंसा के आरोप में कम से कम 80 लोगों के खिलाफ स्याना पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

स्याना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) राघवेंद्र मिश्रा ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अब तक इस सिलसिले में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’ गत तीन दिसम्बर को गो हत्या के सिलसिले में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला