लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है बुलंदशहर हिंसा का दुसरा मुख्य आरोपी, भारतीय जनता युवा मोर्चा से कनेक्शन

By भाषा | Updated: January 11, 2019 06:40 IST

पुलिस ने तीन जनवरी को बजरंग दल के स्थानीय नेता योगेश राज को गिरफ्तार किया था। वह भी मामले का एक मुख्य संदिग्ध था। योगेश राज की एक शिकायत पर पुलिस ने गोहत्या को लेकर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

Open in App

बुलंदशहर में पिछले महीने एक भीड़ को भड़काने के आरोपी स्थायी भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के सदस्य शिखर अग्रवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिखर अग्रवाल उर्फ शेखर (25) करीब 40 दिनों तक फरार रहा और बुलंदशहर पुलिस ने हापुड़ जिले से लगे एक फ्लाईओवर के नजदीक सुबह करीब 7.20 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बुलंदशहर सिटी) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और मामले में आगे बढ़ने के लिए जानकारी एकत्र कर रहे हैं। दिन में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।’’ श्रीवास्तव ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ तीन दिसंबर को हुई हिंसा में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ कर 36 हो गई है। इस हिंसा में दो लोगों की जान गई थी। उन्होंने बताया कि उसी दिन गोहत्या के अलग मामले के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा गया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब छह महीना पहले अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के युवा शाखा बीजेवाईएम के नव गठित स्याना इलाके का प्रमुख नियुक्त किया गया था। छुपे रहने के दौरान सोशल मीडिया में उसका एक कथित पत्र और वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया था।गौरतलब है कि बुलंदशहर में तीन दिसंबर को हुई हिंसा में गोली लगने के कारण पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह (44) मारे गए थे। इस हिंसा में एक आम नागरिक सुमीत कुमार (20) की भी मौत हो गई थी। स्याना इलाके के चिंगरावठी क्षेत्र में कथित गोकशी को लेकर उग्र भीड़ की हिंसा को लेकर स्याना पुलिस थाने में 27 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तीन जनवरी को बजरंग दल के स्थानीय नेता योगेश राज को गिरफ्तार किया था। वह भी मामले का एक मुख्य संदिग्ध था। योगेश राज की एक शिकायत पर पुलिस ने गोहत्या को लेकर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 36 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला