लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: आरोपी जीतू 'फौजी' को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जम्मू कश्मीर में हुआ था गिरफ्तार

By धीरज पाल | Updated: December 9, 2018 18:17 IST

गोकशी के नाम से शुरू हुई इस घटना में  इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के रहने वाले सुमित की मौत हो गई थी। इस मामले में  पांच और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा मामले में आरोपी जीतू 'फौजी' को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एएनआई एजेंसी के मुताबिक स्थानीय कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में आर्मी द्वारा गिरफ्तार किए गए जीतू फौजी 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने महाव गांव के रहने वाले जितेंद्र मलिक उर्फ फौजी को यूपी पुलिस की मदद से जम्मू कश्मीर में फौजी को गिरफ्तार किया था। जितेंद्र मलिक उर्फ फौजी  को बुलंदशहर हिंसा का आरोपी बताया जा रहा है।

 

क्या है पूरा मामला

गोकशी के नाम से शुरू हुई इस घटना में  इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के रहने वाले सुमित की मौत हो गई थी।  इस मामले में  पांच और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) एस. के. भगत ने संवाददाताओं को बताया कि बुलंदशहर के स्याना में गत तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली के पुलिस निरीक्षक सुबोध सिंह की हत्या के मामले में जीतू नामक सैन्यकर्मी नामजद अभियुक्त है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। पुलिस की एक टीम वहां गई है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि घटना में जीतू की क्या भूमिका थी यह विशेष जांच दल (एसआईटी) की तफ्तीश में पता चलेगा।

भगत ने बताया कि निरीक्षक हत्याकांड मामले में चंद्र, रोहित, सोनू, नितिन और जितेंद्र नामक अभियुक्तों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि आज गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कोई भी नामजद मुलजिम नहीं था। इन सबकी पहचान घटना के वीडियो फुटेज और चश्मदीदों की गवाही के आधार पर की गई है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

भगत ने बताया कि मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) एसबी शिरोडकर द्वारा इस मामले में की गई जांच की गोपनीय रिपोर्ट आज सक्षम अधिकारी को भेज दी गई है।

भगत ने एक अन्य सवाल पर बताया कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट में अभी कुछ समय लग सकता है क्योंकि वह वारदात के एक-एक पहलू पर गौर करके छानबीन की जा रही है।

मालूम हो कि गत तीन दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना इलाके के चिंगरावटी क्षेत्र में गोकशी के मामले को लेकर उग्र भीड़ की हिंसा में थाना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर सुबोध सिंह तथा सुमित नामक एक अन्य युवक की मृत्यु हो गई थी।

इस मामले में 27 नामजद लोगों तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :बुलंदशहरक्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने