लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: वीडियो में देखें, घटना के वक्त मौजूद था जीतू फौजी, इंस्पेक्टर सुबोध को शायद इसी ने मारी गोली!

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 9, 2018 11:23 IST

जितेंद्र मलिक उर्फ फौजी  को बुलंदशहर हिंसा का आरोपी बताया जा रहा है।  गोकशी के नाम से शुरू हुई इस घटना में  इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के रहने वाले सुमित की मौत हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस के मुताबिक घटना में जीतू की क्या भूमिका थी यह विशेष जांच दल (एसआईटी) की तफ्तीश में पता चलेगा।पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र मलिक उर्फ फौजी  छुट्टियों के दौरान स्याना तहसील के महाव गांव के अपने घर पर आया हुआ था

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की हिंसा की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में महाव गांव के रहने वाला  जितेंद्र मलिक उर्फ फौजी, जिसको यूपी पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में आर्मी की मदद से गिरफ्तार कर लिया है, वह भी देखा जा रहा है। 

बता दें कि जितेंद्र मलिक उर्फ फौजी  को बुलंदशहर हिंसा का आरोपी बताया जा रहा है।  गोकशी के नाम से शुरू हुई इस घटना में  इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के रहने वाले सुमित की मौत हो गई थी। 

इस वीडियो को इंडिया टीवी के रिपोर्टर शरद शर्मा ने शेयर किया है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है, ''बुलंदशहर हिंसा: इस वीडियो से ये स्थापित होता है कि जीतू उर्फ़ फौजी चिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने उपद्रव से पहले हुए हंगामे में सक्रिय था और बाकायदा नारे लगा रहा था

ट्रॉली पर दाहिने तरफ़ खड़े ब्लैक-ग्रे जैकेट पहने हुए देखिए जितेंदर मलिक (जीतू उर्फ़ फौजी) को''

पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र मलिक उर्फ फौजी  छुट्टियों के दौरान स्याना तहसील के महाव गांव के अपने घर पर आया हुआ था और संभावना है कि उसने ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर गोली चलाई हो जिससे उनकी मौत हो गई है। 

इस मामले में  पांच और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) एस. के. भगत ने संवाददाताओं को बताया कि बुलंदशहर के स्याना में गत तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली के पुलिस निरीक्षक सुबोध सिंह की हत्या के मामले में जीतू नामक सैन्यकर्मी नामजद अभियुक्त है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। पुलिस की एक टीम वहां गई है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि घटना में जीतू की क्या भूमिका थी यह विशेष जांच दल (एसआईटी) की तफ्तीश में पता चलेगा।

भगत ने बताया कि निरीक्षक हत्याकांड मामले में चंद्र, रोहित, सोनू, नितिन और जितेंद्र नामक अभियुक्तों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला