लाइव न्यूज़ :

Bulandshahr UP: सुसाइड नोट में लिखा- राकेश शर्मा ने जबर्दस्ती की और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 22 वर्षीय युवती ने आग लगाकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2025 18:16 IST

Bulandshahr UP: सुसाइड नोट के मुताबिक राकेश ने युवती से दो लाख रुपये से अधिक की वसूली की और धमकी दी थी कि अगर उसने उससे मिलने से इनकार किया तो वह तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि युवती ने राकेश के माता-पिता पर भी आरोप लगाए हैं।अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।लड़की ने मंगलवार को खुद को आग लगाने के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया।

Bulandshahr UP:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बीबी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। युवती की तीन मार्च को शादी होने वाली थी। सिकंदराबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने कहा, "पीड़िता के सुसाइड नोट से पता चला है कि राकेश शर्मा नामक एक व्यक्ति द्वारा कथित उत्पीड़न के कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई।" पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में युवती ने कहा है कि वह राकेश शर्मा नाम के व्यक्ति के दबाव में आकर आत्महत्या कर रही है, राकेश ने उसके साथ जबर्दस्ती की और उसकी अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने बताया कि युवती ने राकेश के माता-पिता पर भी आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट के मुताबिक राकेश ने युवती से दो लाख रुपये से अधिक की वसूली की और धमकी दी थी कि अगर उसने उससे मिलने से इनकार किया तो वह तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर देगा। तीन मार्च को होने वाली शादी रद्द होने से युवती काफी परेशान हो गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने पुष्टि की कि लड़की ने मंगलवार को खुद को आग लगाने के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया।

सीओ ने बताया, "जांच में पीड़िता और पड़ोसी राकेश शर्मा के बीच प्रेम संबंध का पता चला है। बरामद सुसाइड नोट में राकेश और उसके माता-पिता द्वारा उत्पीड़न का विवरण दिया गया है, जिसके कारण आखिरकार उसकी शादी रद्द हो गई।"

पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने राकेश शर्मा की मां को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?