लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहरः सात वर्षीय छात्र का शव नहर से बरामद, गांववालों ने पंडरावल पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया और अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर जाम लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2022 20:21 IST

शेखुपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश का बेटा हर्ष शनिवार को स्कूल गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि घरवालों ने हर्ष की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हर्ष का शव अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज इलाके की एक नहर में मिला।मृतक बच्चे के घरवालों के साथ पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौजूद है।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले यूकेजी के सात वर्षीय छात्र का शव रविवार को अलीगढ़ जिले की एक नहर से बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि शव मिलने की सूचना पर बच्‍चे के परिजनों और गांववालों ने पंडरावल पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया तथा अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

कुमार के मुताबिक, शेखुपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश का बेटा हर्ष शनिवार को स्कूल गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि घरवालों ने हर्ष की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुमार के अनुसार, पुलिस ने छानबीन की तो रविवार को हर्ष का शव अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज इलाके की एक नहर में मिला।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मृतक बच्चे के घरवालों के साथ पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौजूद है। कुमार के मुताबिक, बच्चे के घरवालों ने स्कूल प्रशासन पर कुछ आरोप लगाए हैं, जिनके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए छह टीमें लगाई गई हैं और स्कूल से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?