लाइव न्यूज़ :

Bulandshahr: कार की चाबी दो पापा, नहीं दूंगा क्या करोगे?, मना करने पर हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार के 15 वर्षीय बेटे ने चाकू घोंपकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2024 12:03 IST

Bulandshahr: क्षेत्राधिकारी (सीओ) शंकर प्रसाद ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार (48) की अपने बेटे से कार की चाबी को लेकर बहस हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया।अस्पताल ले जाया गया और नोएडा रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की बुधवार को कथित तौर पर मामूली बात पर हुए विवाद के बाद उसके किशोर बेटे ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी में हुई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) शंकर प्रसाद ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार (48) की अपने बेटे से कार की चाबी को लेकर बहस हुई थी। प्रसाद ने बताया, "कुमार के करीब 15 वर्षीय बेटे ने उससे कार की चाबी मांगी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई।

इसी बात पर बेटे ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया।" कुमार को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में नोएडा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए