लाइव न्यूज़ :

पहले 15 वर्षीय प्रेमिका दीया को मारी गोली फिर खुद को प्रेमी उड़ाया, मकान में खून से लथपथ शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 13:54 IST

Bulandshahr:प्रिंस और दीया मुजफ्फरनगर से आये थे। छपार थाने में प्रिंस के खिलाफ नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देलायक सिंह नामक व्यक्ति की छत पर गोली चलने की आवाज सुनायी दी।दरवाजा खोलने के लिये कहा था, मगर उसने दरवाजा नहीं खोला।पुलिस ने प्रिंस और दीया के खून से लथपथ शव बरामद किये।

बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डिबाई थाना क्षेत्र के सराय किशनचंद मुहल्ले में आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक मकान में प्रिंस (25) और उसकी 15 वर्षीय कथित प्रेमिका दीया के शव संदिग्ध हालात में पाये गये। उन्होंने बताया कि प्रिंस और दीया मुजफ्फरनगर से आये थे। इस सिलसिले में मुजफ्फरनगर के छपार थाने में प्रिंस के खिलाफ नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

वे दोनों बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र स्थित सराय किशनचंद मुहल्ले में नरेन्द्र कुमार के मकान में किराये पर रह रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर मुजफ्फरनगर के छपार थाने की पुलिस लड़की को मुक्त कराने के लिये प्रिंस के किराये के मकान पर पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के साथ प्रिंस का फूफा भी था और उसने उससे दरवाजा खोलने के लिये कहा था, मगर उसने दरवाजा नहीं खोला।

कुछ ही देर बाद बगल में रहने वाले लायक सिंह नामक व्यक्ति की छत पर गोली चलने की आवाज सुनायी दी। सूत्रों के अनुसार, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंस और दीया के खून से लथपथ शव बरामद किये। दोनों के सिर में गोली लगी थी।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगाते है कि लड़के ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला