लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर से अगवा की गई 15 साल की किशोरी का शव मथुरा से बरामद, तीन के खिलाफ मामला दर्ज, भेजा जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 18:01 IST

पुलिस के अनुसार गुलावठी थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने तीन युवकों पर उसकी 15 साल की बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिसके आधार पर मुनाफ, सद्दाम और बिलाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।तीनों नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।लड़की को सनौटा नहर में धकेल दिया है।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना इलाके में बीते दिनों अगवा की गई 15 साल की किशोरी का शव सोमवार की रात मथुरा जिले के राया थाना इलाके में पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गुलावठी थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने तीन युवकों पर उसकी 15 साल की बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिसके आधार पर मुनाफ, सद्दाम और बिलाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया था।

सिकंदराबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया आठ जनवरी को गुलावठी थाने में किशोरी के पिता ने मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर तीनों नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

सीओ ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने लड़की को सनौटा नहर में धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी स्वीकारोक्ति के बाद उन्हे जेल भेज दिया गया था । अधिकारी ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि एक अज्ञात शव मथुरा के राया थाना इलाके में मिला है। इस सूचना के आधार पर गुलावठी पुलिस ने लड़की के माता-पिता को ले जाकर शव की शिनाख्त कराई ।

सहारनपुर में लापता चार वर्षीय बच्चे का शव मिला, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना इलाके में कुछ दिन पूर्व लापता हुए चार वर्षीय बच्‍चे का शव मंगलवार को पुलिस ने एक खेत से बरामद किया । पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बच्‍चे के हत्‍या की आशंका जताई गयी है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टांडा ने बताया कि दो जनवरी को ग्राम खानपुर गुज्जर से अचानक चार वर्षीय बालक लक्ष्य गायब हो गया था।

उन्होंने बताया कि लक्ष्य का शव मंगलवार को गांव के बाहर एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया। टाडा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गयी है जो विभिन्न पहलुओं पर जांच करेगी। एसएसपी ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?