लाइव न्यूज़ :

Budaun Police: युवती को लेकर भागा अरशद?, घेर कर पकड़ा और खंभे से बांध कर लाठी डंडों, बेल्ट व लात-घूसों से जमकर पिटाई, वीडियो वायरल के बाद 9 पर मामला, 3 हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 19:23 IST

Budaun Police: कोतवाली दातागंज इलाके के मोहल्ला अरेला के रहने वाले अरशद हुसैन का छोटा भाई आमिर कुछ दिन पूर्व उसी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को ले कर भाग गया था और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पक्ष ने मोहल्ले में अपने घर जाते समय अरशद को घेर कर पकड़ लिया।घर ले गए जहां लाठी डंडों, बेल्ट व लात-घूसों से जमकर पिटाई की। बह में अरशद को सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया।

Budaun Police: बदायूं जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के अरेला मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को कथित रूप से खंभे से बांध कर बुरी तरह से पीटा गया और घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है । पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोतवाली दातागंज इलाके के मोहल्ला अरेला के रहने वाले अरशद हुसैन का छोटा भाई आमिर कुछ दिन पूर्व उसी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को ले कर भाग गया था और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। इस बात से युवती के परिवार वाले क्षुब्ध थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात आरोपी पक्ष ने मोहल्ले में अपने घर जाते समय अरशद को घेर कर पकड़ लिया और बंधक बना कर अपने घर ले गए जहां उसकी लाठी डंडों, बेल्ट व लात-घूसों से जमकर पिटाई की। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि पहले पूरी रात घर पर अरशद की पिटाई की गई और फिर सुबह में अरशद को सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया।

पीटते हुए कोतवाली तक लेकर गए। अधिकारी ने बताया कि पिटाई से अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । दातागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी के. के. तिवारी ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है, जिससे लेकर व्यक्ति को बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा गया । उन्होंने बताया कि पूरे मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। तिवारी ने बताया कि आगे की कार्यवाही जारी है तथा अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?