Budaun Double Murder Case Update: बदायूं में दो बच्चों की हत्या करने वाला साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। साजिद की पत्नी सना अपने मां के घर पर रह रही है। बीते दिनों पहले सना को इस बात की जानकारी मिली कि उसके पति साजिद ने चाकू से दो बच्चों को काट कर मौत के घाट उतार दिया। सना ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। जिससे उसके घरवालों ने पांच साल पहले शादी करवाई।
वह दरिंदा निकल जाएगा। आज तक को दिए एक इंटरव्यू में सना ने कहा कि वह 15 दिनों से यहां पर अपनी मां के साथ रह रही है। पिछली बुधवार को उसकी साजिद के साथ बात हुई थी। इस बीच, साजिद की सास भी कैमरे के सामने आई। उसने कहा कि दामाद ने जो किया उसका हमें बहुत अफसोस है। लेकिन, मेरी बेटी का क्या होगा। सास ने कहा कि मेरी बेटी को कोई बीमारी नहीं है और न ही वह गर्भवती है।
खाना खाया, सब ठीक यहीं पूछता था साजिद साजिद की पत्नी सना और उसकी सास ने कहा कि हमारे फोन में बैलेंस नहीं था। इसलिए संपर्क नहीं कर पाए थे। साजिद मेरे नंबर पर ही फोन कर सना से बात करता था। वहीं, सास ने यह भी कहा कि वह फोन पर वह ज्यादा बात नहीं करता था। बस सना से पूछता था कि कैसी हो,खाना खाया कि नहीं। सास ने कहा कि जितना हमें पता है हम उतना ही बताएंगे। सना ने कहा कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं है।
जावेद ने खोल दिए सारे राज बदायूँ डबल मर्डर केस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस एसएचओ गौरव कुमार बिश्नोई ने बताया कि जावेद पुलिस की हिरासत में है। जांच चल रही है और जो भी सामने आएगा। वह शाम छह बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा।