लाइव न्यूज़ :

Budaun Double Murder Case: 'मेरी पत्नी बच्चे को जन्म देगी', मृतक बच्चों के पिता ने कहा, साजिद ने मेरी पत्नी से कहा अपना काम पूरा कर लिया

By धीरज मिश्रा | Updated: March 20, 2024 11:02 IST

Budaun Double Murder Case: बदायूं डबल मर्डर केस में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर लाए गएबीती शाम दो बच्चों की हुई हत्या पुलिस ने एनकाउंटर में एक आरोपी को मार गिराया

Budaun Double Murder Case: बदायूं डबल मर्डर केस में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की है। एएनआई की खबर के अनुसार, पुलिस द्वारा एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि उसे पैसे चाहिए। क्योंकि उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है।

आरोपी के कहने पर जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है और छत पर टहलने जाना चाहता है और मेरे बेटों को अपने साथ ले गया। उसने अपने भाई जावेद को भी छत पर बुला लिया। जब मेरी पत्नी लौटी तो उसने साजिद और जावेद को हाथों में चाकू लिए देखा। साजिद ने मेरे जीवित बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की और उसे चोटें आईं। दोनों भाग रहे थे और साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है।

क्या बोला घटना का चश्मदीद

बदायूं डबल मर्डर मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी सामने आया है। यह मृतकों का भाई है। उसने बताया कि दो लोग घर आए और उसके भाइयों को छत पर ले गए। उन्होंने एएनआई को यह भी बताया कि आरोपी ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया और वहां से भाग गया। आगे मृतक के पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि दोनों आरोपियों ने उनके बच्चों की हत्या क्यों की।

मेरी पत्नी और मेरी मां के अलावा मोहल्ले के कई अन्य लोगों ने भी इसे देखा है, मेरी साजिद और जावेद से कोई दुश्मनी नहीं थी। मुझे नहीं पता कि इन दोनों ने मेरे बच्चों को क्यों मारा। बताते चले कि मृतक बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर लाए गए।

पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, बीती शाम आरोपी साजिद शाम करीब 7:30 बजे घर में घुसा और छत पर गया जहां बच्चे खेल रहे थे। उसने दो बच्चों पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी।

फिर वह नीचे आया जहां भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला।

पुलिस टीमें तब हरकत में आईं जब उन्हें पता चला कि आरोपी भाग गया है। आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। हत्या का हथियार और रिवॉल्वर बरामद कर लिया गया है।

टॅग्स :बदायूँहत्यामर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेशएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला