लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के मामले में बरी हुए बसपा सांसद अतुल राय, पीड़िता सुप्रीम कोर्ट के सामने कर चुकी है आत्मदाह

By शिवेंद्र राय | Updated: August 6, 2022 12:55 IST

घोसी से बसपा सांसद अतुल राय बलात्कार के आरोप से बरी हो गए हैं। वाराणसी के यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने 1 मई 2019 को उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पीड़िता के आरोपों को विश्वसनीय नहीं माना। इस मामले में पीड़िता और उसके गवाह सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह कर के जान दे चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेप के आरोप से बरी हुए बसपा सांसद अतुल रायवाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया फैसलासांसद के वकील ने दी फैसले की जानकारी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के घोसी से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय को एमपी-एमएलए कोर्ट ने बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया है। वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट के इस फैसले के बाद अतुल राय के समर्थकों में खुशी है। अतुल राय के वकील अनुज यादव ने इसकी जानकारी दी। बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ बलात्कार का मामला 2019 से ही चल रहा था। इस मामले में वह प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं। बता दें कि अतुल राय के खिलाफ एक छात्रा ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले की सुनावई कर रहे विशेष न्यायाधीश सियाराम चौरसिया की अदालत ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया। सांसद के वकील अनुज यादव ने बताया कि अदालत ने इस मामले में पीड़िता के बयान को विश्वसनीय नहीं माना है। सांसद के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके हैं। अनुज यादव ने कहा कि घटना स्थल को लेकर भी पीड़िता की ओर से कोई साक्ष्य नहीं दिया जा सका।

घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ बतात्कार के आरोप में दर्ज की गई शिकायत में बताया गया था कि घटना 7 मार्च 2018 की है। आरोप था कि वाराणसी के गुरुग्राम सोसायटी में सांसद के दफ्तर में युवती के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता का वीडियो भी बना भी बना लिया गया था और यह भी आरोप है कि वीडियो को वायरल कर देने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच 1 मई 2019 के दिन लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। 

पीड़िता और गवाह ने किया था आत्मदाह

अतुल राय पर आरोप लगाने वाली युवती वाराणसी के यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा थी। युवती ने कहा था कि मार्च 2018 में अतुल उसे अपनी पत्नी से मिलवाने की बात कहकर चितईपुर स्थित फ्लैट में ले गए लेकिन वहां कोई नहीं था। उसी दौरान उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही घटना की वीडियो भी बना ली। इस मामले में जांच अधिकारियों के सांसद से मिले होने और न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बीते साल अगस्त में पीड़िता और उसके गवाह ने सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग लगा कर जान दे दी थी।

हिस्ट्रीशीटर हैं बसपा सांसद

गाजीपुर के भांवरकोल थाना के बीरपुर गांव के मूल निवासी अतुल राय वाराणसी के मंडुवाडीह थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। अतुल राय के खिलाफ साल 2009 से लेकर अब तक 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अतुल को माफिया और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी भी माना जाता है।

टॅग्स :Atul Raiघोसीसुप्रीम कोर्टरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी