लाइव न्यूज़ :

Breaking: विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की लखनऊ में गोली मारकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 11:33 IST

इससे पहले बीते साल हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, घर आकर बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला किया था। इसके बाद इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देखुर्शीद बाग स्थित हिंदू समाज पार्टी कार्यालय में चाय पीने आए बदमाश मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लाए थेउस समय बी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से भाग गए थे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट मुताबिक, गोली लगने के बाद रंजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश में एक के बाद एक दिलदहलाने वाली घटना हो रही है। राजधानी लखनऊ के हालात तो कुछ और ही हकीकत बयां कर रहे हैं। प्रदेश में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि राजधानी के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में एक और हिंदूवादी नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

बता दें कि इससे पहले बीते साल हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, घर आकर बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला किया था। इसके बाद इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थीं।  खुर्शीद बाग स्थित हिंदू समाज पार्टी कार्यालय में चाय पीने आए बदमाश मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लाए थे।

उस समय बी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से भाग गए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया  था। 

टॅग्स :लखनऊहत्याकांडयोगी आदित्यनाथकमलेश तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला