लाइव न्यूज़ :

प्रेमी ने कर ली किसी और से सगाई, प्रेमिका को यह बात रास न आई, प्रेमी के घर से के सामने लगा ली खुद को आग, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2022 21:01 IST

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्रेमी की सगाई से नाराज प्रेमिका ने आत्महत्या के इरादे से खुद को आग लगा ली। प्रेमिका को जली हुई गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमी की सगाई से नाराज प्रेमिका ने आत्महत्या के इरादे से खुद को आग लगा ली प्रेमी के सगाई की बात पता चलते ही प्रेमिका पेट्रोल का गैलन लेकर प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच गईप्रेमिका के बुलाने पर जब प्रेमी घर के बाहर नहीं आया, प्रेमिका ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली

ग्वालियर: प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देते हुए दूसरे जगह सगाई क्या कर ली, प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जी हां, यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की है। जहां प्रेमी की सगाई से नाराज प्रेमिका ने आत्महत्या के इरादे से खुद को आग लगा ली। प्रेमिका को जली हुई गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए ग्वालियर पुलिस ने बताया प्रेमिका को जैसे ही प्रेमी के सगाई की बात पता चली वो हाथ में पेट्रोल का गैलन लेकर प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची। वहीं उसने जमकर हंगामा किया और काफी देर बाद जब उसका प्रेमी घर से बाहर नहीं निकला तो उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस वारदात का पूरा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया है।

सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि मुरार थाना क्षेत्र के एसएलपी कॉलेज के पास प्रेमिका आग में बुरी तरह से जल रही है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता लगभग 80 फीसदी झुलस गई है। डॉक्टर उसे बचाने का पूरी प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लड़की का बयान ले चुकी है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं घटना के बाद से आरोपी प्रेमी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता सत्येंद्र सिंह चौहान डबरा में शिक्षक हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि आज सुबह वो अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने के बाद अपने स्कूल चले गए थे। स्कूल पहुंचे ही थे कि थोड़ी देर में उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने खुद को आग लगा ली है। सूचना के बाद वो भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे और फिर बेटी को जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीग्वालियरMadhya Pradesh Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?