लाइव न्यूज़ :

धूप से बचने के लिए पास खड़ी कार में छुपना 12 साल के बच्चे की जान पर भारी पड़ा, मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2019 15:20 IST

यह घटना महाराष्ट्र के अकोला जिले के आलेवाड़ी गांव में मंगलवार को हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार किसी तकनीकी खामी के कारण दो साल से उपयोग में नहीं आ रहा है। कार मालिक ने उसे झाड़ियों में खड़ा कर रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देकार के दरवाजे ऑटोमैटिक तरीके से बंद होने के कारण बच्चा उसमें फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।रात को जब कार मालिक ने दरवाजा खोला तो बच्चा उसमें बेहोश पड़ा था। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।

कचरा बीनने के दौरान धूप से बचने के लिए पास खड़ी कार में छुपना 12 साल के बच्चे की जान पर भारी पड़ा। कार के दरवाजे ऑटोमैटिक तरीके से बंद होने के कारण बच्चा उसमें फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

यह घटना महाराष्ट्र के अकोला जिले के आलेवाड़ी गांव में मंगलवार को हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार किसी तकनीकी खामी के कारण दो साल से उपयोग में नहीं आ रहा है। कार मालिक ने उसे झाड़ियों में खड़ा कर रखा था।

उन्होंने बताया कि बच्चा तनेश बल्लाल अपनी दादी के साथ प्लास्टिक का कचरा बीनने आया था। अधिकारी ने बताया कि बच्चा धूप से बचने के लिए कार में घुस कर बैठ गया। तभी शायद दरवाजा बंद हो गया होगा। बल्लाल की दादी पूरे दिन उसे खोजती रही, लेकिन वह नहीं मिला।

रात को जब कार मालिक ने दरवाजा खोला तो बच्चा उसमें बेहोश पड़ा था। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए