लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लड़के को सेक्स चेंज करने के लिए किया गया मजबूर, कई महीनों तक 6 लोगों ने किया गैंगरेप

By अनुराग आनंद | Updated: January 16, 2021 07:27 IST

पिछले वर्ष मार्च में लॉकडाउन के दौरान दोनों किसी तरह भागने में सफल रहे और लड़का अपनी मां के पास पहुंच गया। मां ने दोनों लोगों को किराए पर मकान लेकर दिया, लेकिन आरोपी उनको तलाशते हुए वहां भी पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह स्तब्ध कर देने वाली और भयावह घटना है।

नयी दिल्लीदिल्ली के गीता नगर कॉलोनी इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के का चार वर्ष पहले कथित तौर पर लिंग परिवर्तन के लिए जबरन ऑपरेशन कराया गया और कुछ लोगों ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि लड़के की कुछ लोगों से मुलाकात चार वर्ष पहले एक कार्यक्रम में हुई थी। वे लोग उस लड़के को नृत्य सिखाने और काम दिलाने के नाम पर मंडावली ले गए। इसमें कहा गया कि शुरुआत में उसने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और इसके लिए उसे कुछ पैसे भी मिले, लेकिन कुछ वक्त बाद वे लोग उसपर दबाव बनाने लगे और कहने लगे कि वह अब उन्हें छोड़कर घर नहीं जा सकता तथा उसे उन्हीं लोगों के साथ मंडावली में ही रहना होगा।

लिंग परिवर्तन के लिए लड़के का जबरन ऑपरेशन कराया गया

बयान में कहा गया कि लड़के को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। लिंग परिवर्तन के लिए लड़के का जबरन ऑपरेशन कराया गया और उस वक्त उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष थी। लड़के ने कहा कि उसे हार्मोन्स की कुछ ऐसी दवाएं दी गईं जिससे वह लड़िकयों जैसा दिखने लगे।

बयान में कहा गया कि आरोपियों ने लड़के से कई बार दुष्कर्म किया और उससे सड़कों पर भीख भी मंगवाई। इसमें कहा गया कि कुछ माह बाद उसके जानने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी मंडावली लाया गया और उसे भी शारीरिक प्रताड़ना दी गई तथा यौन शोषण किया गया।

लॉकडाउन के दौरान दोनों किसी तरह भागने में सफल रहे

आरोपी उसका भी ऑपरेशन कराने की फिराक में थे। बयान में कहा गया कि पिछले वर्ष मार्च में लॉकडाउन के दौरान दोनों किसी तरह भागने में सफल रहे और लड़का अपनी मां के पास पहुंच गया। मां ने दोनों लोगों को किराए पर मकान लेकर दिया, लेकिन आरोपी उनको तलाशते हुए वहां भी पहुंच गए और उनके साथ मारपीट कर उन्हें वापस मंडावली ले गए।

इसमें कहा गया कि आरोपियों ने फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। बयान में कहा गया कि दोनों कुछ दिन बाद बचकर निकल गए और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से एक वकील ने उन्हें दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में पहुंचाया। अयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में ये कहा-

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह स्तब्ध कर देने वाली और भयावह घटना है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाए। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :गैंगरेपदिल्लीरेपदिल्ली पुलिसकेसदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

भारतPutin visit India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SWAT टीमें और पुलिस की तैनाती

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टThane News: शौहर के तलाक न देने पर बेगम ने रची साजिश, भाई संग मिलकर किया कत्ल; गिरफ्तार

क्राइम अलर्टGhaziabad: मोदीनगर में नकाबपोश व्यक्ति ने 80 साल के ज्वेलरी शॉप के मालिक की चाकू मारकर हत्या की, फिर हमलावर से भिड़ा शख्स, देखें डिस्टर्बिंग वीडियो

क्राइम अलर्टUttar Pradesh: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 युवकों की मौत

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार