लाइव न्यूज़ :

सनी लियोन के पैन कार्ड का हुआ गलत इस्तेमाल, ऑनलाइन ठगों ने उठाया इतने रुपये का लोन, जानें ऐसे शिकार बनने से बचाव के लिए क्या हैं रास्ते

By आजाद खान | Updated: February 18, 2022 11:54 IST

अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी सनी लियोनी ने खुद दी है। इसके लिए उन्होंने एक पोस्ट लिखकर बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ फ्राड हुआ है।अंजाने में उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर उससे लोन लिया गया है। एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इसकी शिकायत संबंधित कंपनियों से की है।

अभीनेत्री सनी लियोनी के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर उनके साथ धोखाघड़ी का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी सनी लियोनी ने खुद दी है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए बताया है कि उनके पैन कार्ड को बिना उन्हें बताए हुए उपयोग किया गया है और इससे लोन भी लिया गया है। इसके खिलाफ उन्होंन संबंधित कंपनियों से भी शिकायत की है। अकसर ऐसा देखा गया है कि हम  अपने डॉक्युमेंट को दूसरों के साथ शेयर कर देते है जिसका कभी कभी गलत इस्तेमाल भी हो जाता है। कुछ केस में तो हमें पता रहता है लेकिन कई ऐसे मामले में हमें यह पता नहीं होता है और हमारे पैन कार्ड जैसे जरूरी डॉक्युमेंट के साथ फ्राड हो जाता है।

क्या है पूरा मामला

सनी लियोनी के मुताबिक, ठगों ने उनके पैन कार्ड को इस्तेमाल कर धनी ऐप से लोन लिया है। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर जानकारी देते हुए कहा कि उनके नाम से धनी ऐप के जरिए 2 हजार रुपए का लोन लिया गया है। ठगों के इस हरकत से उनका सिबिल स्कोर भी कम हो गया है। अभीनेत्री ने इसकी शिकायत करते हुए धनी ऐप को मैनेज करने वाले इंडिया बुल्स होम लोन और इंडिया बुल्स सिक्योरिटीज को टैग भी किया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही सनी लियोनी ने ये पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

मामले में सनी लियोनी ने कोई कार्रवाई नहीं होने की बात भी कही है। इसके बाद सनी लियोनी ने एक और ट्वीट कर कंपनियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आगे चलकर यह समस्या दोबारा न हो इसका ध्यान रखा जाए। 

ऐसे रहे आप सावधान

आपको बता दें कि इस तरीके के मामले भारत में आम है। यहां पर लोगों के सभी पैन कार्ड को बिना उन्हें जानकारी दिए हुए किसी भी अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आपको इसे लेकर सावधानी बरतनी पड़ेगी। जानकार कहते हैं कि अपने पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी डॉक्युमेंट को किसी को ऐसे नहीं दें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही इन डॉक्युमेंट को किसी के साथ शेयर करें। इसके साथ किसी भी तरह के मैसेज का आप जल्दी जवाब नहीं दें। इससे आपके साथ फ्राड होने की आशंका होती है। आपके साथ फ्राड होने पर इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। 

 

 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपैन कार्डसनी लियोनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए