लाइव न्यूज़ :

मसाज गर्ल रैकेट का भंडाफोड़, ग्राहक के साथ आपत्तिजनक हालत में चुपके से खींच लेती थी तस्वीर

By भाषा | Updated: September 22, 2018 11:01 IST

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित इंटरनेट पर मसाज सेवा प्रदाताओं की खोज के दौरान इस महीने की शुरुआत में गौहर के संपर्क में आया।

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर: पुलिस ने अपने मसाज ग्राहकों की कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने और ब्लैकमेल कर उनसे जबरन वसूली करने के मामले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक पीड़ित ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि आरोपी शादाब गौहर और उसके साथियों ने उसे ब्लैकमेल कर उससे तीन लाख रुपये की जबरन वसूली की।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित इंटरनेट पर मसाज सेवा प्रदाताओं की खोज के दौरान इस महीने की शुरुआत में गौहर के संपर्क में आया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को अरमान शर्मा बताया और पीड़ित को आठ सितंबर को वैशाली में एक होटल के कमरे में आने को कहा। उसने मसाज के लिए 12,000 रुपये की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद पीड़ित को दोबारा उसी होटल के कमरे में बुलाया गया जहां गौहर की दो महिला साथियों ने उसका सामान छीन लिया और अपने कपड़े फाड़ कर उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। 

तीनों ने उससे 10 लाख रुपये मांगे जिसमें से उसने तीन लाख रुपये दे भी दिए और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला