लाइव न्यूज़ :

एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव बरामद, मकान था बंद, आत्महत्या की आशंका

By भाषा | Updated: February 1, 2020 16:29 IST

आशांका है कि सभी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कपिल देव मिश्रा ने बताया कि शांतिनगर मुहल्ला के लोगों ने मकान के कई दिन से बंद पड़े होने और उसमें से बदबू आने की शिकायत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मकान का दरवाजा तोड़ा।मकान का दरवाजा नहीं खुलने और बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर शहर के शांतिनगर मुहल्ले में बंद पड़े एक मकान से पुलिस ने शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव बरामद किया।

आशांका है कि सभी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कपिल देव मिश्रा ने बताया कि शांतिनगर मुहल्ला के लोगों ने मकान के कई दिन से बंद पड़े होने और उसमें से बदबू आने की शिकायत की थी।

पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मकान का दरवाजा तोड़ा। अंदर से परिवार की पांच सदस्यों श्यामा (40), उसकी बेटियों पिंकी (21), प्रियंका (14), वर्षा (13) और ननकी (10) के शव मिले। वहां से जहरीले पदार्थ की खाली पुड़िया भी मिली हैं, इससे लगता है कि सभी की मौत जहर खाने से हुई है।

उन्होंने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि रामभरोसा नामक व्यक्ति एक ढाबे में काम करता था और वह नशे का आदी था। चार दिन पूर्व रामभरोसा ने अपनी पत्नी श्यामा और बच्चियों को बुरी तरह पीटा था, जिन्हें पड़ोसियों ने बचाया था। इसके बाद से रामभरोसा घर से लापता हो गया।

मिश्रा ने बताया कि चार दिन से मकान का दरवाजा नहीं खुलने और बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वहां से शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी की मौतों का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस फिलहाल लापता रामभरोसा की तलाश में जुटी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशफतेहपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?