लाइव न्यूज़ :

मुम्बई हादसे के बाद बीएमसी की कार्रवाई, चीफ इंजीनियर समेत असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड

By भाषा | Updated: March 15, 2019 23:41 IST

Open in App

मुंबई नगर आयुक्त अजय मेहता ने पैदल पार (फुट ओवर) पुल ढ़हने के मामले में शुक्रवार को दो निकाय अभियंताओं को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये। दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की शाम पैदल पार पुल का बड़ा हिस्सा ढ़ह जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 31 अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने दो अभियंताओं के अलावा एक कार्यपालक अभियंता और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो सेवानिवृत्त मुख्य अभियंताओं के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये।

मुख्य अभियंता (सतर्कता) द्वारा की गई जांच के बाद निकाय प्रमुख द्वारा ये निर्देश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 2017-18 में पुल का संरचनात्मक लेखा परीक्षण करने वाले कार्यपालक अभियंता ए आर पाटिल और 2013-14 में इसके मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने वाले सहायक अभियंता एस एफ काकुल्ते को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये।

मेहता ने पूर्व मुख्य अभियंता (पुल) एस ओ कोरी और पूर्व उप मुख्य अभियंता आर बी तारे (दोनों सेवानिवृत्त) के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिये। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ये चारों अधिकारी 2017-18 में संरचनात्मक लेखा परीक्षण की खराब देखरेख के लिए जिम्मेदार हैं। अधिकारी ने बताया कि तदनुसार अधिकारियों के खिलाफ आरोप तय किये जायेगे।

मेहता ने यह भी आदेश दिया कि संरचनात्मक ऑडिटर प्रोफेसर डी डी देसाई की एसोसिएटेड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स एंड एनालिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना ढंग से संरचनात्मक लेखा परीक्षण करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऑडिटर को तत्काल प्रभाव से बीएमसी के संरचनात्मक लेखा परीक्षकों की सूची से हटाया जाये।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला