लाइव न्यूज़ :

झारखंडः चाईबासा में हड़िया पीने के दौरान दो गुटों में खूनी संघर्ष, 2 व्यक्तियों की हत्या, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 10, 2022 09:27 IST

पुलिस के मुताबिक घटना हड़िया गोदाम में हड़िया (चावल से बना हुआ नशीला पेय पदार्थ) पीने के दौरान मंगलवार देर शाम हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना हड़िया गोदाम में हड़िया पीने के दौरान मंगलवार देर शाम हुई खाने-पीने के दौरान विवाद होने पर यह घटना हुई जिसमें 2 की मौत हो गई

चाईबासाः झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित तांतनगर थाना क्षेत्र के गिदवासा गांव के बोंजबासा टोली में दो गुटों के बीच हुए विवाद में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गयी जबकि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त 39 वर्षीय शिवशंकर महाराणा एवं 25 वर्षीय सतीश गोप के रूप में की गई है। जबकि इस मारपीट में सामु बोयपाई घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक घटना हड़िया गोदाम में हड़िया (चावल से बना हुआ नशीला पेय पदार्थ) पीने के दौरान मंगलवार देर शाम हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। तांतनगर के थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि खाने-पीने के दौरान विवाद होने पर यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

गौरतलब है कि बीते दिनों झारखंड के हजारीबाग में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हुई झड़प हुई थी जिसमें 17 वर्षीय किशोर रूपेश कुमार पांडेय की हत्या कर दी गई थी। पांडेय की हत्या के बाद हजारीबाग एवं आसपास के चार जिलों रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा में फैले सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इन जिलों में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी। पुलिस ने दावा किया कि किशोर की हत्या में शामिल और दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :चाईबासाक्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए