लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, कहा मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलने के कारण होगा हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2022 15:47 IST

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धमकी देते हुए आरोपी ने कहा कि तुम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलती हो और उन्हें निशाना बनाती हो। इसलिए तुम्हें सूचना दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप खुद को भगोड़ा माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग का बता रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भोपाल: भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शनिवार को यहां टी टी नगर पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। आरोपी व्यक्ति का दावा है कि वह भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का गुर्गा है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। 

पुलिस थाना प्रभारी ने क्या कहा 

मामले में टी टी नगर पुलिस थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, ‘‘ठाकुर की शिकायत पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार तड़के दो बजे टी टी नगर पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी) एवं 507 (बेनामी संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’ 

इस पर आगे बोलते हुए पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार रात को ठाकुर को मोबाइल फोन पर एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी और खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताया है। सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस बातचीत के वीडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति ठाकुर से मोबाइल फोन पर कहता है, ‘‘मैं इकबाल कासकर का आदमी बोल रहा हूं।’’ 

मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलने के लिए दी धमकी

पुलिस थाना प्रभारी ने इस पर ज्यादा जानाकरी देते हुए कहा कि जब ठाकुर आरोपी से पूछती हैं कि तुम मेरी हत्या क्यों और किसलिए करना चाहते हो, तो इस पर व्यक्ति कहता है कि तुम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलती हो और उन्हें निशाना बनाती हो। तुम्हें सूचना देनी थी, जो दे दी है। 

मुसलमान क्या अमृत बरसाते हैं- प्रज्ञा सिंह ठाकुर 

चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी ने ठाकुर से कहा कि हमारा जो आदमी तुम्हें मारेगा, वही आदमी बताएगा कि तुम्हारी हत्या क्यों की जा रही है। इस पर, ठाकुर उसे यह कहती नजर आ रहीं हैं कि मुसलमान क्या अमृत बरसाते हैं? जिगर है तो सामने आकर बोलते। फालतू की बात नहीं करना और फिर वह फोन काट देती हैं।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshदाऊद इब्राहिमहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास