20 साल से 'फरार' चल रहे बीजेपी विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में किया पेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 4, 2018 02:25 PM2018-09-04T14:25:25+5:302018-09-04T14:25:25+5:30

शंकरलाल तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार राजाराम त्रिपाठी को करीब 16 हजार वोटों से हराया था। 

bjp mla absconding mla shankarlal tiwary surrender in court after 20 years | 20 साल से 'फरार' चल रहे बीजेपी विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में किया पेश

बीजेपी विधायक शंकरलाल तिवारी (सफेद कुर्ते-पाजामे में) अदालत के बाहर (एएनआई फोटो)

मध्य प्रदेश, 04 सितम्बर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक शंकरलाल तिवारी 1997 के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार हुए और पुलिस ने उन्हें अदालत में हाजिर किया। तिवारी 20 साल से ज्यादा समय से फ़रार चल रहे थे।

शंकर लाल तिवारी सतना विधान सभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार राजाराम त्रिपाठी को करीब 16 हजार वोटों से हराया था। 

शंकरलाल तिवारी पर 1997 में एक पुलिसकर्मी के संग मारपीट करने का आरोप है। कथित घटना राज्य के सतना जिले की है।

शंकरलाल तिवारी साल 2008 के विधान सभा चुनाव में भी सतना से विजयी रहे थे।

मध्य प्रदेश में 2013 के आखिर में विधान सभा चुनाव होने हैं। इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव संभावित हैं।

राज्य में लगातार तीन बार से बीजेपी की सरकार सत्ता में है। शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में हैं।



 

 

Web Title: bjp mla absconding mla shankarlal tiwary surrender in court after 20 years

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे