लाइव न्यूज़ :

'दृश्यम' फिल्म की तर्ज पर बीजेपी नेता ने किया युवती का मर्डर, जांच में पुलिस भी चकरा गई!

By भाषा | Updated: January 13, 2019 12:27 IST

फिल्मी तर्ज पर की गई हत्या की शुरुआती जांच में पुलिस भी चकरा गई। लेकिन दो साल की जांच के बाद खुल गया पूरा मामला। बीजेपी नेता समेत पांच लोग गिरफ्तार

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन की प्रमुख भूमिका वाली मशहूर थ्रिलर फिल्म "दृश्यम" (2015) देखकर हत्याकांड की साजिश रची थी।महिला से पहले से विवाहित करोतिया के ट्विंकल के साथ कथित तौर पर नाजायज रिश्ते थे। 16 अक्टूबर 2016 को रस्सी के फंदे से युवती का गला घोंट दिया। फिर उसकी लाश को जला दिया।

इंदौर, 12 जनवरी: विवाहेतर संबंधों से पैदा कलह के चलते युवती के दो साल पुराने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को स्थानीय भाजपा नेता और उसके तीन बेटों समेत पांच लोगों को धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अजय देवगन की प्रमुख भूमिका वाली मशहूर थ्रिलर फिल्म "दृश्यम" (2015) देखकर हत्याकांड की साजिश रची थी।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली ट्विंकल डागरे (22) की हत्या के मामले में भाजपा नेता जगदीश करोतिया उर्फ कल्लू पहलवान (65), उसके तीन बेटों-अजय (36), विजय (38) और विनय (31) और उसके साथी नीलेश कश्यप (28) को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि अन्य महिला से पहले से विवाहित करोतिया के ट्विंकल के साथ कथित तौर पर नाजायज रिश्ते थे। ट्विंकल भाजपा नेता के साथ उसके घर में रहना चाहती थी। इस बात पर भाजपा नेता के परिवार में आये दिन कलह होता था। मिश्रा ने कहा, "कलह से परेशान करोतिया और उसके बेटों ने ट्विंकल की हत्या की साजिश रची। उन्होंने 16 अक्टूबर 2016 को रस्सी के फंदे से युवती का गला घोंट दिया। फिर उसकी लाश को जला दिया।" 

उन्होंने बताया कि जिस जगह युवती की लाश जलायी गयी थी, वहां से पुलिस ने उसकी बिछिया और ब्रेसलेट बरामद किया है। डीआईजी ने बताया, "हमें पता चला है कि आरोपियों ने हत्याकांड की साजिश रचने के दौरान दृश्यम फिल्म देखी थी। उन्होंने इस फिल्म के एक सीन की तर्ज पर कुत्ते के शव को एक स्थान पर गाड़ दिया था। फिर यह बात जान-बूझकर फैला दी थी कि उन्होंने गड्ढे में किसी का शव गाड़ा है।" 

उन्होंने बताया, "जब पुलिस ने इस स्थान की खुदाई करायी, तो वहां से कुत्ते के शव के अवशेष बरामद किये गये। इससे पुलिस की जांच कुछ समय के लिये भटक गयी।" मिश्रा ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से मामले की गुत्थी सुलझाने के लिये गुजरात की एक प्रयोगशाला में करोतिया और उनके दो बेटों का ब्रेन इलेक्ट्रिकल आसलेशन सिग्नेचर (बीईओएस) टेस्ट कराया गया। शहर के इतिहास में किसी आपराधिक वारदात को सुलझाने के लिये पहली बार बीईओएस टेस्ट कराया गया।

ट्विंकल के परिजन प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के राज में इस पार्टी के तत्कालीन विधायक सुदर्शन गुप्ता पर करोतिया और उसके बेटों को पुलिस से "संरक्षण" देने का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर डीआईजी ने कहा कि मामले में गुप्ता की किसी भूमिका को लेकर पुलिस को अभी कोई भी सबूत नहीं मिला है। विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला