लाइव न्यूज़ :

बीरभूम हिंसाः TMC के पंचायत पदाधिकारी की हत्या मामले में दो और व्यक्ति गिरफ्तार, 9 लोगों की हुई थी मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2022 06:49 IST

पिछले हफ्ते पंचायत के उप प्रमुख भादू शेख की हत्या के बाद जिले के बोगतुई गांव में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें बदमाशों ने घरों पर हमला किया और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते पंचायत के उप प्रमुख भादू शेख की हत्या के बाद जिले के बोगतुई गांव में हिंसा भड़क गई थीबदमाशों ने घरों पर हमला किया और उन्हें आग के हवाले कर दिया थाहत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है

रामपुरहाटः पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत पदाधिकारी की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पिछले हफ्ते पंचायत के उप प्रमुख भादू शेख की हत्या के बाद जिले के बोगतुई गांव में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें बदमाशों ने घरों पर हमला किया और उन्हें आग के हवाले कर दिया, जिसमें बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को नलहाटी और मारग्राम से गिरफ्तार किया गया, जहां वे 21 मार्च को तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद से छिपे हुए थे। शेख की हत्या के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत कम से कम 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

टॅग्स :बीरभूमपश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला