लाइव न्यूज़ :

Birbhum murder: अधेड़ उम्र की 2 महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसियों ने जादू-टोना शक में घर बुलाया और रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा, 15 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 21:05 IST

Birbhum murder: मृतका लोदगी किस्कू और डॉली सोरेन के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें रात में कुछ लोगों ने घरों से बाहर बुलाया और रस्सियों से बांधने के बाद लाठियों से पीटा।

Open in App
ठळक मुद्देचचेरे भाई और अन्य ग्रामीणों ने मेरी मां को घर से बाहर खींच लिया। दो भाई घर से बाहर थे, इसलिए हम उनको बचा नहीं सके।प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जादू-टोना करने का संदेह प्रतीत होता है।

Birbhum murder: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अधेड़ उम्र की दो महिलाओं की पड़ोसियों ने जादू-टोना करने के शक में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आदिवासी महिलाओं के शव मयूरेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिसराह गांव के पास एक नहर में मिले। उसने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है और मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतका लोदगी किस्कू और डॉली सोरेन के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें रात में कुछ लोगों ने घरों से बाहर बुलाया और रस्सियों से बांधने के बाद लाठियों से पीटा। लोदकी किस्कू की बेटी रानी किस्कू ने बताया, ‘‘मेरे चचेरे भाई और अन्य ग्रामीणों ने मेरी मां को घर से बाहर खींच लिया। मेरे दो भाई घर से बाहर थे, इसलिए हम उनको बचा नहीं सके।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जादू-टोना करने का संदेह प्रतीत होता है, ‘‘लेकिन हम अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं कर रहे हैं।’’ घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये गए हैं। पुलिस ने बताया कि उसे भीड़ द्वारा कथित पिटाई की एक वीडियो क्लिप मिली है और फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गये 15 आरोपियों को बाद में रामपुरहाट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चार आरोपी एक मृतका के रिश्तेदार हैं, जिन्हें मजिस्ट्रेट अदालत ने छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अन्य को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालहत्याPoliceकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम