लाइव न्यूज़ :

दो लड़कियों समेत छह लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की,  युवक और युवती पेड़ पर लटके, जानें क्या है कारण

By भाषा | Updated: October 2, 2022 15:59 IST

पुलिस ने पोड़ी गांव के जंगल में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के निवासी बादल चौधरी (22) और 17 वर्षीय एक लड़की को पेड़ पर फांसी लटका पाया।

Open in App
ठळक मुद्देसीपत थाना क्षेत्र के दो गांवों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक और लड़की 29 सितंबर को घर से कहीं चले गए थे। युवक और लड़की के मध्य प्रेम-संबंध था जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की है।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो लड़कियों समेत छह लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती पेड़ पर फांसी से लटके मिले जबकि मस्तुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में आधे घंटे के अंतराल में एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।

अधिकारियों के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के दो गांवों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रतनपुर थाना के प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात पोड़ी गांव के जंगल में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के निवासी बादल चौधरी (22) और 17 वर्षीय एक लड़की को पेड़ पर फांसी लटका पाया।

साहू ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक और लड़की 29 सितंबर को घर से कहीं चले गए थे। साहू के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकल बरामद किया गया है और पुलिस को आशंका है कि युवक और लड़की के मध्य प्रेम-संबंध था जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की है।

मस्तुरी थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के जैतपुर गांव में एक युवक गौरीशंकर भैना (18) और 17 वर्षीय एक लड़की ने आधे घंटे के अंतराल में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गौरीशंकर ने शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर में फांसी लगा ली जिसके कुछ देर बाद पड़ोस में एक लड़की ने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंध के कारण गौरीशंकर और लड़की ने अपनी जान दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले के सीपत थाना के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के दो गांव कुली और मचखंडा में रामेश्वर यादव (65) और करण धनुवार (22) ने शुक्रवार को अपने-अपने घरों में फांसी लगा ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मनोरोगी थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम